Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsThieves Steal Jewelry Worth 3 Lakhs from Soldier s Home in Mauaima

सैन्यकर्मी के घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

Gangapar News - मऊआइमा में एक सैन्यकर्मी के घर में चोरों ने ताला तोड़कर लाखों के जेवरात चुरा लिए। राम सिंह की पत्नी मायके गई हुई थी, जिससे चोरों को मौका मिला। पुन्नी लाल ने थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज...

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापारFri, 14 Feb 2025 08:25 PM
share Share
Follow Us on
सैन्यकर्मी के घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

मऊआइमा, हिन्दुस्तान संवाद। सैन्यकर्मी के घर का ताला तोड़कर चोर लाखों के जेवरात उठा ले गए। सैन्यकर्मी के पिता ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम मंगनापुर महमदपुर निवासी पुन्नी लाल के पुत्र राम सिंह सेना में कार्यरत हैं। पत्नी अर्चना जो मयके गयी थी। चोर उनके कमरे का ताला तोड़कर चोरों ने सोने के हार,मंगल सूत्र, सोने की चूड़ी समेत तीन लाख की चोरी कर ले गए। सारे जेवरात डिब्बे से निकाल कर खाली डिब्बा और बक्सा आलू के खेल में फेंक कर फरार हो गए। सैन्यकर्मी रामसिंह के पिता पुन्नी लाल ने मऊआइमा थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें