Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsProtests Erupt in Pahalgam Against Terror Attack Candle March Organized by BJP and VHP

पहलगाम हमले के विरोध में निकाला गया कैंडल मार्च

Gangapar News - पहलगाम में हुए आतंकी हमले के खिलाफ भाजपा युवा मोर्चा और विहिप कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाला। उन्होंने पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ नारे लगाए और मारे गए निर्दोष सैलानियों को श्रद्धांजलि दी।...

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापारSat, 26 April 2025 05:19 PM
share Share
Follow Us on
पहलगाम हमले के विरोध में निकाला गया कैंडल मार्च

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में क्षेत्र में आतंकियों के खिलाफ गहरा रोष है। शुक्रवार की रात भाजपा युवा मोर्चा एवं विहिप कार्यकर्ताओं ने नारीबारी जलनिगम के सामने से लेकर सर्वेश्वर हनुमान मंदिर तक कैंडल मार्च निकाला और पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगा कर आक्रोश व्यक्त किया। भाजपा युवा मोर्चा एवं विहिप कार्यकर्ताओ द्वारा हमले में मारे गए निर्दोष सैलानियों के प्रति सम्मान और श्रद्धांजलि व्यक्त की। लोगों ने कहा कि आतंक किसी भी सूरत पर सहन करने के काबिल नहीं है। आतंकियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। इस अवसर पर सत्यम शुक्ला, शुभम मिश्र, अंशू केशरवानी, हिमांशू यादव, डब्लू केशरवानी, सुधीर, उपेंद्र, विवेक केशरवानी, सतीश शुक्ला, बृजेश कुशवाहा आदि दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें