Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsNew BJP District President Rajesh Shukla Receives Congratulations from Yamunapar Leaders

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को भाजपाइयों ने दी बधाई

Gangapar News - मांडा। नव नियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष यमुनापार को मांडा मंडल पदाधिकारियों सहित तमाम भाजपाइयों ने बधाई

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापारMon, 17 March 2025 03:40 PM
share Share
Follow Us on
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को भाजपाइयों ने दी बधाई

नव नियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष यमुनापार को मांडा मंडल पदाधिकारियों सहित तमाम भाजपाइयों ने बधाई देते हुए इसे भाजपा हाईकमान का बेहतरीन निर्णय बताया। भाजपा के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष यमुनापार के लिए राजेश शुक्ला के नाम की घोषणा होते ही मांडा भाजपा मंडल अध्यक्ष लीलावती गुप्ता के नेतृत्व में राम बली मौर्या, अमरेश चन्द्र मिश्रा सहित तमाम पदाधिकारी उनके नैनी स्थित आवास पर पहुंच कर पुष्पगुच्छ देकर उनको बधाई देते हुए भाजपा हाईकमान के निर्णय की सराहना की। भाजपा मंडल अध्यक्ष दिघिया सुब्बा लाल प्रजापति, पूर्व अध्यक्ष मांडा मंडल अशोक दुबे, पूर्व अध्यक्ष दिघिया डा अखिलेश शुक्ला, पूर्व जिला मंत्री भाजपा मांडवी शरण द्विवेदी, ग्राम प्रधान तिसेन तुलापुर रविंद्र कुमार शुक्ल, नीरज द्विवेदी, संगम लाल विश्वकर्मा सहित तमाम भाजपाईयों ने नव नियुक्त जिलाध्यक्ष को बधाई दी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।