भारतीय सैनिकों की रक्षा के लिए स्कूल में हुआ हवन
Gangapar News - सहसों। बॉर्डर पर पाकिस्तान से मोर्चा ले रहे भारतीय सैनिकों की रक्षा के लिए ईश्वर

बॉर्डर पर पाकिस्तान से मोर्चा ले रहे भारतीय सैनिकों की रक्षा के लिए ईश्वर की पूजा अर्चना व हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। बहरिया विकासखंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय बेरुई में शिक्षिका दुर्गावती मिश्रा व वंदना श्रीवास्तव के द्वारा बच्चों के साथ सैनिकों की रक्षा के लिए ईश्वर से कामना किया गया। विद्यालय परिसर में हवन कुंड का निर्माण कर हवन किया गया। छात्रों व शिक्षिकाओं ने कहा कि पाकिस्तान अपनी गलत मानसिकता के कारण आज युद्ध के कारण पर खड़ा है। भारत देश उसका मुंहतोड़ जवाब देगा। हमारे देश के सैनिक बहुत बहादुर हैं। यह अपने देश की रक्षा करना अच्छी तरह से जानते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।