Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsFire Destroys Home of Farmer in Patayi Dandi Village Family Loses Everything

छप्पर में लगी आग से गृहस्थी हुई राख

Gangapar News - आग से गृहस्थी हुई खाकसिरसा। सुबह दस बजे के लगभग पताई डाडी गॉव के राजवंत प्रसाद के छप्पर में आग लग गई। छप्पर से धुंआ व आग का शोला देख भुक्तभोगी का परिव

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापारFri, 31 Jan 2025 06:27 PM
share Share
Follow Us on
छप्पर में लगी आग से गृहस्थी हुई राख

सुबह दस बजे के लगभग पताई डांडी गांव के राजवंत प्रसाद के छप्पर में आग लग गई। छप्पर से धुआं व आग का शोला देख भुक्तभोगी का परिवार चीख पुकार करने लगा। शोरगुल सुनकर जब तक आस-पास के लोग घटना स्थल पर पहुंचे, छप्पर से उठी आग खपरैल तक पहुंच गई। बेकाबू आग देख ग्रामीण मूकदर्शक बने रह गए। नकदी व गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। घटना देख राजवंत प्रसाद का परिवार रोने विलखने लगा। पताई डाडी गॉव के राजवंत प्रसाद किसान हैं। सुबह दस बजे के लगभग उनके छप्पर नुमा मकान में भोजन पकाया जा रहा था। इसी बीच चूल्हे की आग भड़क उठी, छप्पर तक पहुंच गई। जिससे आशियाना जलकर खाक हो गया। राजवंत चौधरी ने बताया कि आग की इस घटना में तन के कपड़े छोड़कर कुछ नहीं बचा। कपड़े आभूषण, नगदी व खाद्य सामग्री जलकर खाक हो गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें