Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsFire Accident in Bajitpur Woman and Son Injured Due to Cylinder Blast

सिलेंडर से लगी आग, मां बेटे झुलसे

Gangapar News - कल्याणपुर। इलाके के बाजितपुर में सिलेंडर से घर में आग लग गई। आग की लपटों

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापारWed, 30 Oct 2024 05:15 PM
share Share
Follow Us on
सिलेंडर से लगी आग, मां बेटे झुलसे

इलाके के बाजितपुर में सिलेंडर से घर में आग लग गई। आग की लपटों को देखकर जब तक आस पास के लोग इकट्ठा होते जब महिला समेत उसका बेटा झुलस गया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जाता है कि मऊआइमा थाना क्षेत्र के बाजितपुर मजरा छीतेमऊ निवासी निवासिनी कुसुम केसरवानी की घर में ही किराना की दुकान चलाती है। बुधवार की सुबह घर में खाना पका रही थी कि सिलेंडर में आग लगने से दुकान के सामान जलने लगे। आग की लपटों को देखकर जब तक आस पास के लोग आग पर काबू पाते किराना का सामान जल कर राख हो गया। महिला कुसुम केसरवानी व उसका बेटा राज केसरवानी गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां बेटा की हालत सामान्य तथा मां की हालत गम्भीर बनी हुई है। जिसे सदर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।