मचान विधि से खेती की दी गई जानकारी
Gangapar News - शंकरगढ/बारा में बाएफ संस्था, प्रयागराज पावर जेनरेशन कंपनी और पशुधन विकास केंद्र ने जोरवट गांव में किसानों को मचान विधि द्वारा सब्जियों और फूलों की खेती का प्रशिक्षण दिया। कृषि विशेषज्ञों ने न्यूट्रीशन...

शंकरगढ/बारा, हिन्दुस्तान संवाद। बाएफ संस्था, प्रयागराज पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड एवं पशुधन विकास केंद्र जोरवट के माध्यम से जोरवट गांव में किसानों को मचान विधि द्वारा सब्जियों और फूलों की खेती एवं न्यूट्रीशन गार्डन के तहत पेड़ पौधे लगाने एवं उन्नत कृषि तकनीक के विषय में जानकारी एवं प्रशिक्षण दिया गया।
कृषि विशेषज्ञ संतोष कुमार दीक्षित एवं प्रज्ञा भारती ने भाग लिया। प्रयागराज पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड की तरफ से सीएसआर प्रमुख रंजन शर्मा, सौभाग्य लक्ष्मी मिश्रा एवं संत कुमार कनौजिया ने भी किसानों से चर्चा एवं परिचर्चा की। संचालन परियोजना प्रमुख पंकज सिंह एवं सहयोगी मोहम्मद खान ने किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।