Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsElderly death from Current in Tiki Art Village

टिकरी कला गांव में करंट से बुजुर्ग की मौत

Gangapar News - बारा थाना क्षेत्र के टिकरी कला गांव में पंखा लगाते समय एक बुजुर्ग करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें नाजुक हालत में परिजन प्रयागराज ले गए। एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। इलाज के...

हिन्दुस्तान टीम गंगापारTue, 25 June 2019 05:44 PM
share Share
Follow Us on
टिकरी कला गांव में करंट से बुजुर्ग की मौत

बारा थाना क्षेत्र के टिकरी कला गांव में पंखा लगाते समय एक बुजुर्ग करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें नाजुक हालत में परिजन प्रयागराज ले गए। एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना मंगलवार सुबह की है।

बारा थाना क्षेत्र के टिकरी कला निवासी बुजुर्ग किसान सुरेश द्विवेदी सुबह अपने कमरे में पंखा प्लक में लगा रहे थे। अचानक उनको करंट का जोरदार झटका लगा। वह झुलस कर गिर गए। सुरेश द्विवेदी को गिरता देख परिजन पहुंच गए। वह गंभीर रूप से झुलस गए थे। परिजन उनको इलाज के लिए प्रयागराज ले गए। वहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बुजुर्ग की मौत की सूचना घर पहुंची। परिवार में कोहराम मच गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें