मंदिरों और घरों में श्रद्धालुओं ने उतारी आरती
Gangapar News - नवाबगंज। शुक्रवार को भक्तों ने गंगा स्नान करके मंदिरों और घरों में मां जगदम्बा

शुक्रवार को भक्तों ने गंगा स्नान करके मंदिरों और घरों में मां जगदम्बा के सप्तमं स्वरुप कालरात्रि की विधिवत पूजन अर्चन किया। महिला, पुरुष व्रतियों ने माता रानी के कालरात्रि स्वरूप का आचार्यों के मंत्रोच्चार के बीच पुष्प, अक्षत, रोली, सिन्दूर, चंदन लगाया। अमरुद, मिष्ठान का भोग लगाकर माथा टेका। देवी मंदिरों में सुबह से शाम तक जय शेरावाली, जय माता दी के जयकारे लगाए जा रहे हैं। माता रानी के जयकारे से पूरा क्षेत्र देवी मय हो गया है। सुबह से शाम तक जयन्ती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोस्तु ते की गूंज सुनाई देती रही। महिलाएं घरों, मंदिरों में ढोलक मंजीरा संग देवी गीत गाने में मशगूल रहीं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।