Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsBJP Workers Celebrate Rajesh Shukla s Appointment as District President in Jasra Block Meeting

कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले हैं राजेश

Gangapar News - जसरा। सोमवार को जसरा ब्लाक में पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक बैठक जिला सहकारी बैंक लिमिटेड

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापारMon, 17 March 2025 03:55 PM
share Share
Follow Us on
कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले हैं राजेश

सोमवार को जसरा ब्लाक में पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक बैठक जिला सहकारी बैंक लिमिटेड के डायरेक्टर अनिल मिश्र की अगुवाई में की। जिसमें यमुनापार प्रयागराज से भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला को मनोनीत किए जाने पर बधाई दी है। वरिष्ठ भाजपा नेता रामानंद त्रिपाठी ने कहा कि राजेश शुक्ला कार्यकर्ताओं के कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले कार्यकर्ता रहे हैं। यमुनापार जिले से अध्यक्ष पद के तमाम दावेदार रहे। जिसमें राजेश शुक्ला को जिलाध्यक्ष की कमान सौंपा गया है। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को लड्डू खिलाकर प्रसन्नता व्यक्त किया। बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष जसरा जगत नारायण शुक्ला, राजाबाबू पाठक, प्रीतम केसरवानी, भूपेन्द्र पाठक, पंडित जय शंकर आदि रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें