Hindi NewsUttar-pradesh NewsFirozabad NewsTragic Accident Claims Lives of Police Officers While Transporting Gangster in Aligarh

अलीगढ़ में हादसा, फिरोजाबाद जेल के 4 पुलिसकर्मियों की मौत

Firozabad News - फिरोजाबाद कारागार से बुलंदशहर पेशी पर जा रहे मुल्जिम गुल सनव्वर के साथ पुलिस वाहन का अलीगढ़ में एक कैंटर से टकराने से एक दरोगा और तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। हादसे के बाद महकमे में शोक की लहर दौड़...

Newswrap हिन्दुस्तान, फिरोजाबादFri, 9 May 2025 02:37 AM
share Share
Follow Us on
अलीगढ़ में हादसा, फिरोजाबाद जेल के 4 पुलिसकर्मियों की मौत

फिरोजाबाद कारागार से बुलंदशहर पेशी पर जा रहे मुल्जिम के साथ पुलिस वाहन के अलीगढ़ के थाना लोधा क्षेत्र में हादसे में पुलिसकर्मियों की मौत के बाद महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है। एक दरोगा, तीन पुलिसकर्मियों के साथ ही मुल्जिम की हादसे में मौत हो गई है। फिरोजाबाद के जिला कारागार से गुरुवार अलसुबह गैंगस्टर में उम्रकैद की सजा काट रहे मुल्जिम गुल सनव्वर को पुलिसकर्मी बुलंदशहर पेशी को ले गए थे। पुलिस का वाहन अलीगढ़ क्षेत्र में खड़े कैंटर से टकरा गया था। एसपी सिटी फिरोजाबाद रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि फिरोजाबाद से गुरुवार की अलसुबह ही मुल्जिम गुल सनव्वर को पुलिसकर्मी सरकारी पुलिस वाहन से लेकर बुलंदशहर के लिए जा रहे थे।

मुजफ्फरनगर निवासी गैंगस्टर का मुलजिम गुल सनव्वर फिरोजाबाद की जिला जेल में बंद था। वाहन में फिरोजाबाद के उप निरीक्षक राम संजीवन, हैड कांस्टेबल चालक चंद्रपाल सिंह पुत्र गिर्राज सिंह निवासी मानागढ़ थाना नौहझील जनपद मथुरा , हेड कांस्टेबल 55 बलवीर सिंह पुत्र दामोदर सिंह निवासी ग्राम बिर्रा थाना सासनी जनपद हाथरस, हैड कांस्टेबल रघुवीर सिंह पुत्र चतुरी सिंह निवासी ग्राम कूपा थाना सादाबाद जनपद हाथरस, हैड कांस्टेबल शेरपाल सिंह पुत्र भूरी सिंह निवासी ग्राम बरसौली थाना कोतवाली हाथरस जनपद हाथरस सवार थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें