Hindi NewsUttar-pradesh NewsFirozabad NewsTeen Goes Missing from 200-Bed Hospital Family in Panic

अस्पताल से बीमार किशोर हुआ गायब, हड़कंप

Firozabad News - स्वास्थ्य राज्य चिकित्सा महाविद्यालय से संबंधित 200 सैया अस्पताल से 16 वर्षीय किशोर सर्वेश शनिवार को लापता हो गया। परिजन उसे सरकारी ट्रामा सेंटर से लाए थे, जहां उसे ई डी टू में भर्ती किया गया था।...

Newswrap हिन्दुस्तान, फिरोजाबादMon, 28 April 2025 03:02 AM
share Share
Follow Us on
अस्पताल से बीमार किशोर हुआ गायब, हड़कंप

स्वास्थ्य राज्य चिकित्सा महाविद्यालय से संबंधित 200 सैया अस्पताल से एक किशोर शनिवार को लापता हो गया। परिजनों में हड़कंप मच गया है। घटना के बारे में पुलिस को सूचना दी गई है। थाना एका क्षेत्र निवासी सरवन कुमार शर्मा के 16 वर्षीय पुत्र सर्वेश को बीमारी की हालत में परिजन सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर आए। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे 200 सैया ई डी टू में रेफर कर दिया।

वहा पर उसका उपचार चल रहा था। वह शनिवार की शाम अचानक लापता हो गया। जिससे परिजनो में हड़कंप मच गया। उन्होंने सूचना चौकी प्रभारी बलराम सिंह को दी। पुलिस और परिजन उसकी खोज में जुट गए है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें