New Flyover Construction Approved in Firozabad to Alleviate Traffic Congestion सीएल जैन कॉलेज से एसपी सिटी कार्यालय तक बनेगा फ्लाईओवर, Firozabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsFirozabad NewsNew Flyover Construction Approved in Firozabad to Alleviate Traffic Congestion

सीएल जैन कॉलेज से एसपी सिटी कार्यालय तक बनेगा फ्लाईओवर

Firozabad News - फिरोजाबाद में सीएल जैन कॉलेज से एसपी सिटी कार्यालय तक फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा। सदर विधायक मनीष असीजा के प्रस्ताव पर शासन ने 72.69 करोड़ की राशि स्वीकृत की है। निर्माण पूरा होने पर सुहाग नगर और...

Newswrap हिन्दुस्तान, फिरोजाबादTue, 1 April 2025 02:08 AM
share Share
Follow Us on
सीएल जैन कॉलेज से एसपी सिटी कार्यालय तक बनेगा फ्लाईओवर

फिरोजाबाद। कोटला चुंगी और रसूलपुर के बाद अब हाईवे पर सीएल जैन कॉलेज से लेकर एसपी सिटी कार्यालय तक फ्लाईओवर निर्माण कराया जाएगा। सदर विधायक द्वारा लोक निर्माण के माध्यम से भेजे गए प्रस्ताव पर शासन ने मुहर लगा दी है। 72.69 करोड़ की धनराशि स्वीकृत करते प्रथम किस्त के रूप में 25.40 करोड़ की धनराशि जारी कर दी है। इसका निर्माण पूरा होने के बाद लोगों को सुहाग नगर एवं जैन मंदिर तिराहा पर जाम की समस्या से छुटकारा मिल सकेगा। सदर विधायक मनीष असीजा ने बताया कि सुभाष तिराहा और सुहागनगर चौराहा पर अक्सर जाम जैसे हालात रहते हैं। जिसके कारण राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इसको देखते हुए लोक निर्माण विभाग के माध्यम से सीएल जैन कॉलेज के सामने से लेकर एसपी सिटी कार्यालय तक फ्लाईओवर बनाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था। विगत माह शासन द्वारा भेजी गई टीम ने निरीक्षण किया था। इसके बाद शासन ने 72.69 करोड़ की धनराशि स्वीकृत करते हुए प्रथम किस्त के रूप में 25.40 करोड़ जारी कर दिए हैं। इस फ्लाईओवर की 1.3 किलोमीटर लंबाई और 7.50 मीटर चौड़ाई होगी। यह दो लेन का होगा। फ्लाईओवर 2 मीटर व्यास (गोलाई) के खंबो पर बनेगा और इसमें सड़क की चौड़ाई वर्तमान स्थिति की ही रहेगी। फ्लाईओवर के खंभे वर्तमान में लेबर कालोनी की तरह से होंगे और सड़क के दोनों ओर कोई दीवार नहीं होगी। यह फ्लाईओवर आगरा में फतेहाबाद रोड पर मेट्रो रेल की तरह का बनेगा। इसका निर्माण पूरा होने के बाद सुभाष तिराहा और सुहागनगर चौराहा पर लगने वाले जाम से मुक्ति मिलेगी। इसके द्वितीय चरण में जाटवपुर चौराहे से नैनी ग्लास चौराहा होते हुए रसूलपुर चौराहा तक फ्लाईओवर का निर्माण कराया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।