Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़फिरोजाबादLabor Dispute Resolved in Firozabad Glass Export Unit After Mediation

ग्लास एक्सपोर्ट इकाई के श्रमिक एवं सेवायोजक के मध्य समझौता

कांच नगरी की ग्लास एक्सपोर्ट इकाई में श्रमिक एवं प्रबंधन के बीच चल रहे विवाद में समझौता हो गया। सहायक श्रम आयुक्त ने दोनों पक्षों के बीच आपसी सुलह के

Newswrap हिन्दुस्तान, फिरोजाबादThu, 12 Sep 2024 07:37 PM
share Share

फिरोजाबाद। कांच नगरी की ग्लास एक्सपोर्ट इकाई में श्रमिक एवं प्रबंधन के बीच चल रहे विवाद में समझौता हो गया। सहायक श्रम आयुक्त ने दोनों पक्षों के बीच आपसी सुलह के आधार पर समझौता करा दिया। मामला ग्लास एक्सपोर्ट इकाई दीवान एंड संस एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड टूंडला से जुड़ा हुआ है। इस एक्सपोर्ट यूनिट में कार्यरत श्रमिकों के मामले में श्रमिक पक्षकार नवल सिंह एडवोकेट ने 16 श्रमिकों के साथ सहायक श्रम आयुक्त के समक्ष उत्तर प्रदेश औद्योगिक विवाद अधिनियम के तहत वाद प्रस्तुत किया था।

इसमें ग्लास एक्सपोर्ट इकाई द्वारा उपरोक्त श्रमिकों को न्यूनतम वेतन दर से कम वेतन का भुगतान करने और साप्ताहिक अवकाश आदि न दिए जाने की शिकायत की गई। वहीं सेवायोजक पक्ष ने अवगत कराया कि श्रमिक अपनी मांगे मनवाने के लिए कारखाना प्रबंधन के निर्देशों की अनदेखी करते हैं। समय से अपनी ड्यूटी पर नहीं आते हैं और अपनी इच्छा अनुसार कार्य करके चले जाते हैं।

इकाई प्रबंधन ने कहा कि श्रमिकों द्वारा उत्पादन कार्य मनोयोग से नहीं किया जा रहा जिसके कारण उत्पादन प्रभावित हो रहा है। अपनी ड्यूटी के दौरान मोबाइल चलाते नजर आते हैं। इस मामले को लेकर सहायक श्रम आयुक्त यशवंत कुमार ने कार्यालय पर दोनों पक्षों के बीच समझौता वार्ता आयोजित की। श्रमिक एवं सेवायोजक प्रतिनिधियों ने अपना अपना पक्ष प्रस्तुत किया।

दोनों का पक्ष सुनने के पश्चात सहायक श्रम आयुक्त ने श्रमिकों और सेवायोजक के मध्य समझौता कर दिया। जिससे दोनों पक्ष सहमत हो गए। समझौता वार्ता में श्रमिक प्रतिनिधि के रूप में नवल सिंह एडवोकेट, मयंक सिंह, सोन प्रकाश, मोनू एवं अंकुश कुमार शामिल रहे। वहीं सेवायोजक पक्ष से सुरेंद्र शर्मा एडवोकेट, मुकुल चतुर्वेदी प्रबंधक, रामकुमार गुप्ता प्रोडक्शन मैनेजर एवं एचआर विशाल कृष्णा विपिन शामिल रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें