Hindi NewsUttar-pradesh NewsFirozabad NewsKumar Vishwas Shines at Firozabad Festival with Poetry and Humor

घरों में खूब खनकती हैं फिरोजाबाद की चूड़ियां

Firozabad News - फिरोजाबाद महोत्सव में कवि कुमार विश्वास ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं का दिल जीत लिया। उनके साथ अन्य कवियों ने भी राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर हास्य कविताएं सुनाईं। पूरा पंडाल कुमार की चूड़ियों पर कविता...

Newswrap हिन्दुस्तान, फिरोजाबादSat, 1 Feb 2025 11:42 PM
share Share
Follow Us on
घरों में खूब खनकती हैं फिरोजाबाद की चूड़ियां

पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित फिरोजाबाद महोत्सव राष्ट्रीय कवि कुमार विश्वास मय हो गया। उनकी रचनाओं को सुनने के लिए पंडाल श्रोताओं से खचाखच भरा हुआ था। कुमार विश्वास की कविता घरों में खनकती हैं फिरोजाबाद की चूड़ियां पर पूरा पंडाल झूम उठा। कुमार विश्वास ने कवि सम्मेलन का संचालन करते हुए अपनी रचनाओं का शुभारंभ फिरोजाबाद की चूड़ियों से किया। इसके अलावा अन्य कवियों ने भी अपनी कविताओं के माध्यम से श्रोताओं की जमकर तालियां बटोरीं। कुशल कौशलेंद्र द्वारा हास्य कविताओं से सभी को लोटपोट कर दिया। उन्होंने अधिकांश कविताएं राजनीति पर सुनाई। सुदीप भोला ने राजनीति को विषय बनाकर हास्य कविताओं के माध्यम से सभी को तालियां बजाने के लिए मजबूर कर दिया। कवियत्री मुमताज नसीमा ने रचनाओं से श्रोताओं का मनोरंजन किया। डॉक्टर कुमार विश्वास ने भाजपा नेताओं पर जमकर चुटकी ली। उन्होंने कांग्रेस, सपा, पुलिस को निशाना बनाया। फिरोजाबाद की चूड़ियों को लेकर जो कविता सुनाई उसे सुनकर सभी श्रोता गदगद हो उठे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें