Notification Icon

मिशन शक्ति के कार्यक्रम में महिलाओं को दी जानकारी

परिवहन विभाग द्वारा कैला देवी मंदिर के निकट ब्रह्माकुमारी संस्था के केंद्र पर मिशन शक्ति के तहत महिला सुरक्षा, स्वावलंबन तथा सम्मान पर चर्चा करते...

Newswrap हिन्दुस्तान, फिरोजाबादTue, 2 March 2021 11:41 AM
share Share

परिवहन विभाग द्वारा कैला देवी मंदिर के निकट ब्रह्माकुमारी संस्था के केंद्र पर मिशन शक्ति के तहत महिला सुरक्षा, स्वावलंबन तथा सम्मान पर चर्चा करते हुए शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं तथा यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी गई। जागरूकता कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।

मिशन शक्ति के तहत मंगलवार सुबह परिवहन विभाग द्वारा ब्रह्माकुमारी संस्था केला देवी मंदिर के पास महिलाओं के सम्मान में महिलाओं की सुरक्षा हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं को ड्राइविंग लाइसेंस संबंधी, पंजीयन संबंधी एवं महिला हेल्पलाइन संबंधी सेवाओं के बारे में परिवहन विभाग के आरआई हरिओम द्वारा महिलाओं को जागरूक करते हुए विस्तार से जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम के दौरान जनपद की ब्रह्माकुमारी संस्था की संचालिका सरिता बहन, महिलाएं, बालिकाएं एवं परिवहन विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें