Notification Icon

जसराना में दो लोगों के पक्के मकानों की छत गिरी

जसराना में लगातार बारिश से दो पक्के मकान गिर गए। एक गांव में बारिश के दौरान छत गिरने से हड़कंप मच गया। घायल दलवीर सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थानीय लोग प्रशासन से मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

Newswrap हिन्दुस्तान, फिरोजाबादWed, 18 Sep 2024 07:31 PM
share Share

जसराना में लगातार हो रही बारिश का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बारिश में दो पक्के मकान गिर गए। बुधवार को हो रही झमाझम बारिश में एक गांव में अचानक दो पक्के मकान की छत भर भराकर गिरने से हड़कंप मच गया। थाना जसराना क्षेत्र के औरंगाबाद निवासी महाराज सिंह पुत्र तेजपाल की छत एवं दीवाल गिर गई। वहीं योगेंद्र पुत्र धनीराम की पक्के मकान की छत एवं कच्चा मकान की बारिश के चलते छत भरभरा कर नीचे गिर गई। दोनों लोगों की छत गिरने से सारा सामान दब गया है।

वहीं घाघऊ खुर्द निवासी दलवीर सिंह पुत्र गंगा सिंह की बरसात के कारण दीवार करने से घायल हो गए आनन-फानन में उपचार के लिए प्राइवेट हॉस्पिटल में लेकर गए जहां उपचार चल रहा है। जिसके कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासन से मुआवजा की मांग की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें