धूमधाम से निकली भगवान झूलेलाल की शोभायात्रा
Firozabad News - टूंडला में भगवान झूलेलाल की जयंती धूमधाम से मनाई गई। शोभायात्रा दीपा चौराहा से शुरू होकर भारत माता चौक पर समाप्त हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे और भक्ति गीतों के साथ झांकी का प्रदर्शन...

टूंडला। नगर में भगवान झूलेलाल की जयंती धूमधाम के साथ मनायी गयी। इस दौरान शोभायात्रा निकाली गयी जो दीपा चौराहा से शुरू हुई और नगर भ्रमण के बाद भारत माता चौक पर सम्पन्न हुई। सर्वसमाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। रविवार की रात्रि लगभग 8 बजे से भगवान झूलेलाल की शोभायात्रा दीपा चौराहा से शुरू हुई। मुख्य बाजार, बल्देवरोड, पुलिस थाना, बिहारी विलास होते हुए भारत माता चौक पहुंची। जहां उसका समापन किया गया। शोभायात्रा में सबसे पहले भगवान झूलेलाल की एक आकर्षक झांकी थी इसके बाद ज्योति की झांकी थी। बैंड की धुन पर भगवान झूलेलाल के भजन गूंज रहे थे।भारत माता चौक पर पहुंचकर फिर ज्योति को विसर्जन के लिये आगरा यमुना नदी में ले जाया गया।
जहां उसका समापन किया गया। शोभायात्रा में दिनेश चंदानी, श्याम मुरझानी, ओमप्रकाश बलेचा, रामचंद मुरझानी, किशोर पंजवानी, जितेन्द्र पंजवानी, दिनेश पंजवानी, दयाल, राजवानी, पिंकी बलेचा, कैलास राजवानी, धनश्याम दास, हरीश चंदानी, सन्नी बजाज के अलावा भाजपा नगर अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, अग्रज जैन,जयजीव पाराशर, द्विजेन्द्र विक्रम परमार, सचिन जैन आदि उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।