शादी से लौटते मां बेटे की बाइक डिवाइडर से टकराई दोनों की मौत
Firozabad News - सिरसागंज में एक बाइक तेज गति से डिवाइडर से टकरा गई, जिससे मां-बेटा की मौके पर ही मौत हो गई। जयकिशन अपनी मां माया देवी और ताई के साथ शादी में शामिल होकर लौट रहा था। हादसे में ताई गंभीर रूप से घायल हो...

थाना सिरसागंज क्षेत्र में तेज गति से जा रही बाइक असंतुलित होकर डिवाइड से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार मां बेटा की मौके पर ही मौत हो गई। एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया है। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया है। जनपद इटावा के सराय भूपत निवासी जयकिशन 26 वर्ष पुत्र लक्ष्मी नारायण अपनी बुआ की लड़की की शादी में शामिल होने मक्खनपुर आया था। उसकी मां और ताई भी शादी में आई थी। शादी में शामिल होकर जयकिशन अपनी मां माया देवी (50) और ताई नेपाली देवी के साथ बाइक से वापस घर जा रहा था।
सिरसागंज के नगला राधे मोड़ पर बाइक अचानक असंतुलित हो गई। बाइक असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिससे बाइक पर सवार तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में जयकिशन व उसकी मां माया देवी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि नेपाली देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे का पता चलते ही थानाध्यक्ष वैभव सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने वहां मौजूद लोगों से घटना के बारे में पूछताछ की। मां बेटे के शवो को पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भिजवाया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।