खेत में मिला वृद्ध का शव, हत्या की आशंका
Firozabad News - रामगढ़ क्षेत्र में एक वृद्ध का शव खेत में मिला। 65 वर्षीय हेतराम, जो खेत की रखवाली करता था, शनिवार को खेत गया था। रविवार सुबह उसका शव मिला, जिससे आसपास के लोग एकत्रित हो गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम...

थाना रामगढ़ क्षेत्र में एक खेत में रविवार सुबह एक वृद्ध का शव मिलने से अफरा-तफरी मच गई। वृद्ध खेत की रखवाली करने का कार्य करता था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। थाना मटसेना क्षेत्र के गांव खेड़ा गणेशपुर निवासी 65 वर्षीय हेतराम पुत्र राम सहाय थाना रामगढ़ क्षेत्र के गांव दीदामई निवासी राजवीर सिंह यादव के खेत की रखवाली करता था। वह कई सालों से रखवाली का कार्य करता था। शनिवार को भी वह रोजाना की तरह खेत पर गया, लेकिन सुबह लोगों ने उसका शव खेत में पड़ा देखा। बुजुर्ग की संदिग्ध हालत में मौत होने के कारण आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस ने परिजन एवं अन्य लोगों से पूछताछ की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।