Hindi NewsUttar-pradesh NewsFirozabad NewsCelebration Turns Violent Woman Shot in Birthday Party Incident

बर्थडे पार्टी में हर्ष फायरिंग, महिला घायल

Firozabad News - दक्षिण थाना क्षेत्र में एक बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग से अफरातफरी मच गई। मनीष की पत्नी रिचा के पैर में गोली लगी, जिसके बाद परिजन उन्हें अस्पताल ले गए। मनीष ने भाजयुमो महानगर अध्यक्ष अंकित...

Newswrap हिन्दुस्तान, फिरोजाबादSat, 22 Feb 2025 03:00 AM
share Share
Follow Us on
बर्थडे पार्टी में हर्ष फायरिंग, महिला घायल

दक्षिण थाना क्षेत्र में गुरुवार रात बर्थडे पार्टी में हर्ष फायरिंग के दौरान उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब एक महिला चीखते हुए गिर पड़ी। गोली महिला के पैर में लगी। महिला के पति ने भाजयुमो महानगर अध्यक्ष पर गोली मारने का आरोप लगाया है। भाजयुमो महानगर अध्यक्ष के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुहाग नगर सेक्टर नंबर एक निवासी गुड्डी राजौरिया की पुत्री शिवानी के बेटे के बर्थडे की पार्टी मुरली नगर स्थित ज्योति वाटिका में चल रही थी। जिसमें माता वाली गली निवासी मनीष अपनी पत्नी रिचा के साथ आए थे। एक तरफ दावत चल रही थी और दूसरी तरफ डीजे पर महिलाएं पुरुष डांस कर रहे थे। इस दौरान ही एकाएक मनीष की पत्नी रिचा की चीख निकल गई तथा उनके पैर से खून निकलने लगा। परिजन आनन-फानन में उसे अस्पताल ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने उसका उपचार किया। मनीष ने इस मामले में भाजयुमो महानगर अध्यक्ष अंकित तिवारी पर हर्ष फायरिंग करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि उसकी पत्नी रिचा खाना खा रही थी, उसी दौरान भाजयुमो महानगर अध्यक्ष अपनी लाइसेंसी पिस्टल से हर्ष फायरिंग करने लगे। हर्ष फायरिंग में पत्नी के दाएं पैर में गोली लग गई। भाजयुमो महानगर अध्यक्ष पर आरोप लगाया है कि घटना के बाद वह डरा-धमका कर साथियों के साथ चले गए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें