Hindi NewsUttar-pradesh NewsFirozabad News5 Arrested in Murder of Former District Panchayat Member in Tundla

बसपा नेता के 5 हत्यारोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में एक घायल

Firozabad News - टूंडला में पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनोद उर्फ पप्पू की हत्या में वांछित 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इनमें से एक अभियुक्त अंकित घायल हो गया। हत्या के बाद मृतक के पुत्र ने पुलिस में मामला दर्ज...

Newswrap हिन्दुस्तान, फिरोजाबादMon, 28 April 2025 02:50 AM
share Share
Follow Us on
बसपा नेता के 5 हत्यारोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में एक घायल

टूंडला में एसओजी सर्विलांस व थाना पुलिस टीम द्वारा शनिवार को पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनोद उर्फ पप्पू की हत्या में वांछित 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली। इसमें से एक अभियुक्त अंकित पुलिस मुठभेड़ में पैर में गाली लगने से घायल हो गया। पकड़े गए पांच अभियुक्तों में से तीन नाबालिग हैं। शनिवार को पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनोद कुमार उर्फ पप्पू कुशवाह की उनके घर के निकट ही दिनदहाड़े हत्या कर दी गयी थी। घटना के बाद मृतक के पुत्र प्रिंस कुशवाह द्वारा थाना टूण्डला में अपने पिता की गोली मारकर हत्या के सम्बन्ध में पांच नामजद एवं 2 अन्य अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित द्वारा चार पुलिस टीम का गठन किया गया था। पुलिस टीम द्वारा खुद को बचाते हुए आत्मरक्षार्थ जबावी फायरिंग में अभियुक्त के पैर में गोली लग गयी। जिससे वह घायल हो गया। अभियुक्त की पहिचान अंकित पुत्र केशवदेव के रूप में हुई है। जिसको घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें