Hindi NewsUttar-pradesh NewsFatehpur NewsWater Crisis in Fatehpur Hand Pumps Failing as Heat Increases

गर्मी से पहले ही पानी छोड़ रहे हैं शहर के हैंडपंप

Fatehpur News - -पहले से ही कई हैंडपंपो के पानी उगलना किया बंद -पहले से ही कई हैंडपंपो के पानी उगलना किया बंद -पहले से ही कई हैंडपंपो के पानी उगलना किया बंद

Newswrap हिन्दुस्तान, फतेहपुरThu, 1 May 2025 12:26 AM
share Share
Follow Us on
गर्मी से पहले ही पानी छोड़ रहे हैं शहर के हैंडपंप

फतेहपुर। गर्मी बढ़ने के साथ ही शहर सहित ग्रामीणांचलो के हैंडपंप पानी छोड़ते जा रहे हैं। पहले से ही खराब पड़े हैंडपंपो को दुरुस्त करवाए जाने के लिए जिम्मेंदारो द्वारा गंभीरता नहीं दिखाई जा रही। जिससे पीने के पानी के लिए लोगो को यहां-वहां भटकना पड़ता है। शहर में कई स्थानों पर लगे हैंडपंपो को पूर्व में ही उखाड़ा जा चुका है जो लगे हैं उनमें से अधिकतर पानी नहीं उगल रहे हैं। जिससे राहगीरों को होने वाली समस्याएं कम नहीं हो पा रही हैं। पूर्व में लोगो की सुविधाओं के लिए हैंडपंप तो लगवाए गए लेकिन उनके खराब होने के बाद सालों वह ठुंठ बने खड़े रहते हैं।

जिसके बाद उनका नामोनिशां नहीं दिखाई देता। जिससे राहगीरों सहित आसपास के लोगो को पीने के पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। वहीं शहर के प्रमुख बाजारों सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर या तो हैंडपंप गायब हो चुके हैं या फिर पानी नहीं उगल रहे हैं। जिसके चलते लोगो को प्यास बुझाने के लिए डिब्बा बंद पानी का सहारा लेना पड़ रहा है। जिससे लोगो की जेबे ढ़ीली हो रही हैं इसके बावजूद जिम्मेंदारों द्वारा इस ओर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही। जिससे परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रहीं। वही ईओ नगर पालिका रविंद्र कुमार ने बताया कि भूगर्भ जल नीचे खिसकने के कारण हैंडपंपो के रिबोर का काम नहीं कराया जा रहा। जो भी हैंडपंप मरम्मत काबिल होते हैं उनकी मरम्मत करवा दी जाती है। बताया कि हैंडपंप के स्थान पर पाइप लाइन का विस्तार करवाया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें