Hindi NewsUttar-pradesh NewsFatehpur NewsTwo-Month-Old Baby Missing in Fatehpur Search Operations Underway

48 घंटे बाद भी गायब दो माह के मासूम का नहीं लगा सुराग

Fatehpur News - फतेहपुर के कोट मजरा चंदनमऊ में दो माह का बच्चा 48 घंटे से लापता है। मां गीता देवी अपने बच्चे को बाहर छोड़कर यमुना नदी गई थीं। लौटने पर बच्चा नहीं मिला। पुलिस ने आसपास के जंगलों में खोजबीन की, लेकिन...

Newswrap हिन्दुस्तान, फतेहपुरSat, 1 Feb 2025 09:30 AM
share Share
Follow Us on
48 घंटे बाद भी गायब दो माह के मासूम का नहीं लगा सुराग

फतेहपुर, संवाददाता। खखरेरू के कोट मजरा चंदनमऊ में घर के बाहर से लापता हुए दो माह के मासूम का 48 घंटे बाद भी सुराग नहीं लगा है। मां सहित परिजनों का रो रोकर हाल बेहाल है। पुलिस जंगलों में तलाश कर रही है। पड़ोसियों से भी पूछताछ की है।

बता दें कि कोट मजरा चंदनमऊ गांव निवासी राज कुमार निषाद की पत्नी गीता देवी गुरुवार सुबह अपने दो माह के बच्चे को घर के बाहर चारपाई पर लिटाकर बगल में यमुना नदी किनारे गई थी। मां कुछ देर बाद लौटी तो मासूम लापता था। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। बच्चे की तलाश आसपास के जंगल की लेकिन पता नहीं चला। किसी जंगली जानवर द्वारा बच्चे को ले जाने की आशंका जताई जा रही है। शुक्रवार को पुलिस ने गुमसुदगी दर्ज की है। हालांकि जंगली जानवर की आशंका के साथ ही पुलिस बच्चा चोरी के एंगल पर भी जांच कर रही है। कुछ लोगों से पुलिस ने पूछताछ की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें