Hindi NewsUttar-pradesh NewsFatehpur NewsTraffic Safety Concerns Rise in Bindki Overtake Points Hazardous

सीमित गति की बात बेमानी, ओवरटेक में भी मनमानी

Fatehpur News - फतेहपुर के बिन्दकी में यातायात सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ रही है। ओवरटेक करने के लिए असुरक्षित स्थानों पर पॉइंट बनाए गए हैं, जिससे कई हादसे हो चुके हैं। प्रशासन ऐसे पॉइंटों को नजरअंदाज कर रहा है, जबकि...

Newswrap हिन्दुस्तान, फतेहपुरFri, 7 Feb 2025 09:41 AM
share Share
Follow Us on
सीमित गति की बात बेमानी, ओवरटेक में भी मनमानी

फतेहपुर, संवाददाता। व्यावसायिक नगरी बिन्दकी की यातायात सुविधा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। दिन रास्तों के इर्द- गिर्द बस्ती बसती है। उन्हीं राहों पर ओवरटेक करने की जगह-जगह पॉइंट दे रखे गए हैं। जिससे हादसों का खतरा राह चलते बना रहता है। कई जानलेवा हाथ से भी हो चुके हैं। इसके बावजूद प्रशासनिक स्तर पर ऐसे प्वाइंटों पर गौर नहीं किया जा रहा है।

सड़कों पर ओवरटेक पॉइंट ऐसे स्थान का चयन किया जाना चाहिए। जहां सुरक्षित ओवरटेक किया जा सके। ये स्थान, अमूमन सड़क के यातायात की दिशा को देखते हुए चिह्नित किए जाते हैं। इन्हें सड़क के किनारे या मध्य में रखा जा सकता है। बांदा कानपुर हाईवे की बात करें तो इस सड़क पर जगह-जगह खतरा मंडरा रहा है। हाल यह है कि बस्तियों के अंदर ओवरटेक पॉइंट बनाए गए हैं। भारी वाहनों के गुजरने के दौरान ओवरटेक करने और साइकिल सवारों को राह चलते दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पुरानी बिंदकी से लेकर भवानीपुर मोड़ तक कई -जगह पर ओवरटेक पॉइंट नजर आ रहे हैं। गुरुवार को ज्वाला जी मंदिर के पास एक बड़े वाहन के ओवरटेक करने से स्कूटी सवार हादसा ग्रस्त होते-होते बचा। गनीमत रही कि सामने से आ रहे चार पहिया वाहन के चालक ने स्पीड धीमी कर दी, वरना कुछ भी हो सकता था। देखा जाए तो यह बस एक नजीर भर है। आए दिन इस तरह के हादसे खतरे का संकेत दे रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें