Hindi NewsUttar-pradesh NewsFatehpur NewsStudent Commits Suicide in Umarhia Village Due to Domestic Issues

घरेलू कलह में छात्रा ने फांसी लगा दी जान

Fatehpur News - जाफरगंज के उमरिहा गांव में एक इंटर की छात्रा ने घरेलू समस्याओं से तंग आकर फांसी लगा ली। रैना देवी, जो 18 वर्ष की थीं, ने रविवार शाम अपने कमरे में साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या की। शव का अंतिम संस्कार...

Newswrap हिन्दुस्तान, फतेहपुरMon, 21 April 2025 09:58 PM
share Share
Follow Us on
घरेलू कलह में छात्रा ने फांसी लगा दी जान

जाफरगंज। थाना क्षेत्र के उमरिहा गांव में घरेलू से तंग इंटर की छात्रा ने फांसी लगा जान दे दी। गांव निवासी राम खेलावन सोनकर की अठारह वर्षीय पुत्री रैना देवी इंटरमीडिएट की छात्रा थी। रविवार शाम आठ बजे कमरे मे लगे कुंडे में साडी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। कुछ देर बाद परिजनों ने फंदे पर शव लटका देखा तो कोहराम मच गया। सुबह परिजनों ने पुलिस को सूचना दिये बिना यमुना नदी में बारा घाट किनारे शव का अंतिम संस्कार कर दिया। ग्रामीणों ने चर्चा थी कि आए दिन घर में होने वाले विवाद से ऊबकर जान दी है। थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि परिजनों की ओर से कोई सूचना नहीं दी गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें