Hindi NewsUttar-pradesh NewsFatehpur NewsITBP Soldiers Injured in Car Accident After Dog Encounter in Fatehpur

आईटीबीपी जवानों की गाड़ी पेड़ से टकराई तीन घायल

Fatehpur News - फतेहपुर,संवाददाता।आईटीबीपी जवानों की गाड़ी पेड़ से टकराई तीन घायलआईटीबीपी जवानों की गाड़ी पेड़ से टकराई तीन घायलआईटीबीपी जवानों की गाड़ी पेड़ से टकराई

Newswrap हिन्दुस्तान, फतेहपुरThu, 3 April 2025 12:22 AM
share Share
Follow Us on
आईटीबीपी जवानों की गाड़ी पेड़ से टकराई तीन घायल

फतेहपुर। डलमऊ मार्ग पर हुसैनगंज थाना के लालीपुर मोड़ के पास आईटीबीपी जवानों से भरी चार पहिया गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिसमें तीन जवान घायल हो गए। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डलमऊ आईटीबीपी की 46वीं बटालियन के तीन जवान टाटा सूमो में सवार होकर फतेहपुर से वापस डलमऊ जा रहे थे। लालीपुर गांव मोड़ के पास अचानक एक कुत्ता सामने आ गया। कुत्ते को बचाने की कोशिश में वाहन चालक ने नियंत्रण खो दिया और गाड़ी पेड़ से टकरा गई।

हादसे में जवान नवीन, महेश्वर और विकास रावत घायल हो गए। पीआरवी टीम मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी हुसैनगंज में भर्ती कराया गया। थाना प्रभारी सत्यपाल सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी आईटीबीपी की 46वीं बटालियन डलमऊ मुख्यालय को दे दी गई है। वहां से जवानों के अधिकारी और अन्य लोग आ गए हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें