शोभायात्रा निकाल लगाए जय परशुराम के जयकारे
Fatehpur News - उपनयन संस्कार संग जगह-जगह हुए कार्यक्रमउपनयन संस्कार संग जगह-जगह हुए कार्यक्रमउपनयन संस्कार संग जगह-जगह हुए कार्यक्रमउपनयन संस्कार संग जगह-जगह हुए कार

फतेहपुर। भगवान परशुराम जयंती के कार्यक्रम दोआबा में विभिन्न स्थानों पर आयोजित हुए। शहर में इस बार तीन स्थानों पर होने वाले कार्यक्रमों के साथ ही ग्रामीणांचलो में भी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें निकाली जाने वाली शोभायात्रा के दौरान भगवान परशुराम के जयघोष के बाद जनसभा का आयोजन किया गया। इसके साथ ही बटुकों के उपनयन संस्कार व भंडारे का आयोजन भी किया गया। शहर के ताम्बेश्वर मंदिर के पास आयोजित कार्याक्रम में बटुकों के उपनयन के साथ ही भंडारे का आयोजन किया गया वहीं लोगो को एकजुटता का संदेश देने के साथ भगवान परशुराम के जीवन पर प्रकाश डाला गया।
वहीं नहर कालोनी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में भी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी प्रकार कलेक्ट्रेट परिसर में भी परशुराम जयंती के कार्यक्रमों का आयोजन कराया गया। इन कार्यक्रमों में उपनयन संस्कार संग लोगो ने भंडारे का प्रसाद चखा। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। वहीं जहानाबाद में भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर रोडवेज बसस्टाप से शोभायात्रा निकाली गई जो कस्बे के विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर अमौली के लिए रवाना हुई। अमौली के कौंह गांव स्थित परशुरामेश्वर मंदिर परिसर में सुबह से ही सुंदरकांड का आयोजन शुरू करा दिया गया था। जिसके बाद यहां पर एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। परिवर्तन फाउंडेशन के अध्यक्ष पूर्व विधायक आदित्य पांडेय के नेतृत्व पर भगवान परशुराम का जन्मोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान शोभायात्रा में रथ पर सवार भगवान परशुराम के स्वरूप पर बैठे शैलेन्द्र द्विवेदी की जगह-जगह पूजा अर्चना कर आरती उतारकर आर्शीवाद लिया गया। कानपुर के एमएलसी अरुण पाठक ने शोभायात्रा की शुरुआत की, जो भगवान परशुरामेश्वर मंदिर परिसर में पहुंचकर समाप्त की गई। शोभायात्रा में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भगवान के जयघोष किए जा रहे थे। कार्यक्रम के दौरान आयोजि जनसभा में विधानसभा क्षेत्र को विकास से अछूता बताया गया, पूर्व विधायक ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए भगवान परशुराम की जीवन पर प्रकाश डाला गया। इस मौके पर घाटमपुर विधायक सरोज कुरील, अरुण पाठक, रामकिशोर तिवारी, शिवगोपाल शुक्ला ने भी संबोधित किया। इस मौके पर कामता प्रसाद तिवारी, जितेंद्र तिवारी, छंगा शिवहरे, वीरू तिवारी, अनमोल पाण्डेय, अनिल ओमर, ब्रजेंद्र तिवारी, अनवारुल हक आदि मौजूद रहे। भगवान परशुरामेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान हरिद्वार गायत्री परिवार के आचार्य पंडित नमो नारायण पाण्डेय द्वारा वैदिक रीति रिवाज सहित बटुकों का उपनयन संस्कार कराया गया। जिस पर मौजूद महिलाओं ने ब्रह्मचारी के रूप में बटुकों को भिक्षा प्रदान की तथा काशी अध्ययन की रीति भी संपन्न कराई गई। बिंदकी के मोहल्ला मध्य बाजार स्थित हनुमान मंदिर परिसर में सर्व समाज विकास समिति द्वारा भगवान परशुराम के जन्मोत्सव का कार्यक्रम मनाया गया। जिसमें भगवान परशुराम की पूजा, अर्चना, आरती, हवन आदि के कार्यक्रम सम्पन्न कराए। जिसके बाद प्रसाद वितरित किया गया। सात्विक शुक्ला ने बताया कि भगवान परशुराम विष्णु जी के छठे अवतार है उनका जन्म ब्राह्मण कुल में ऋषि जमदग्नि और माता रेणुका के घर में हुआ था। इस मौके पर धर्मेन्द्र मिश्र, रामविशाल शुक्ला, हिमांशू गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, ब्राम्ही, शार्विल शुक्ला, मनोज शुक्ला, नीता शुक्ला आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।