Hindi NewsUttar-pradesh NewsFatehpur NewsCelebrating 120th Birth Anniversary of Poet Sohanalal Dwivedi A Tribute to Freedom Movement

जोशीले शब्दों के धुरंधर सोहन से लाल बने थे राष्ट्रकवि

Fatehpur News - फतेहपुर में स्वतंत्रता आंदोलन के महान कवि पं सोहनलाल द्विवेदी की 120वीं जयंती मनाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। उनकी कविता और साहित्य ने युवाओं में ऊर्जा भरी। 29 फरवरी 1988 को निधन के बाद, उनकी याद...

Newswrap हिन्दुस्तान, फतेहपुरTue, 4 March 2025 09:48 AM
share Share
Follow Us on
जोशीले शब्दों के धुरंधर सोहन से लाल बने थे राष्ट्रकवि

फतेहपुर, संवाददाता। स्वतंत्रता आंदोलन में आजादी की निनाद को जगाने और रूठे मन और हारे के भीतर शब्दों के शहतीर से ऊर्जा भरने वाले सोहन से लाल पद्यमश्री का सम्मान व प्रथम राष्ट्रकवि की उपाधि की ख्याति से दोआबा का रूतबा बढ़ाया था। ऐसे महान कवि की 120वीं जयंती की तैयारियां तेज हो गई है। जिनके नाम पर संचालित होने वाली लाइब्रेरी को जिम्मेदारो ने व्यवस्थित करा दिया है।

बिंदकी तहसील के सिजौली में मार्च माह 1905 को जन्मे पं सोहनलाल द्विवेदी ने उच्च शिक्षा बनारस में पूरी कर साहित्य और कवियो पर रूझान किया। महामना मदनमोहन मालवीय से मिलने के बाद स्वतंत्रता आंदोलन पर अपने शब्दो से युवाओ के भीतर ऊर्जा भर दी। एक कार्यक्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सम्मुख भी साहित्य प्रस्तुत करने पर सम्मानित हुए थे। इसके बाद वर्ष 1935-36 में बिंदकी के घियाही बाजार आ गए और युगावतार गांधी, खादी गीत, गांव में किसान दांडी यात्रा, त्रिपुरी कांग्रेस, राष्ट्रीय निशान की रचनाएं की। हालांकि भैरवी काव्य से उन्हे ख्याति मिली, जिसकी पंक्ति चल पड़े जिधर दो डग मग में, तैयार रहो मेरे वीरो से लोकप्रियता हासिल हुई थी। 29 फरवरी 1988 को उनका निधन हो गया था। जिनकी याद में कस्बा में राष्ट्रकवि पं सोहनलाल द्विवेदी वाचनालय पुस्तकालय, पं सोहनलाल द्विवेदी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज व बिंदकी चौडगरा मार्ग पर प्रमुख द्वारा बनाया गया था।

प्रदेश ही नहीं दूर दराज से भी पहुंचे कवि

प्रतिवर्षो की भांति इस वर्ष भी पद्यमश्री द्विवेदी जी की 120वीं जयंती के उपलक्ष्य में विशाल कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। समिति के नामित अध्यक्ष डीएम, सचिव एसडीएम की उपस्थिति रहेगी। जहां पर प्रदेश ही नहीं गैरप्रदेश के कवि शिरकत करने पहुचेंगे। जिसकी तैयारियां तेजी के साथ शुरू हो गई है।

पौत्र ने डीएम सहित अधिकारियों को दिया निमंत्रण

राष्ट्रकवि के पौत्र मुकेश द्विवेदी ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व डीएम से वाचनालय की स्थितियों को दुरूस्त कराने की बात कहीं गई थी। रंगाई पुताई के साथ साफ सफाई हो चुकी है। सोमवार को डीएम रविन्द्र सिंह सहित अन्य उच्चाधिकारियों को आमंत्रण पत्र दिया गया है। बुधवार को आयोजित होने वाली जयंती को पूर्व की अपेक्षा भव्य रूप से मनाया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें