Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़फर्रुखाबादViolent Clash Over Handpump Water Supply Leaves One Injured in Kampil

पानी भरने को लेकर दो पक्ष भिड़े , लाठी डंडे चले

कंपिल में हैंडपम्प पर पानी भरने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मारपीट के दौरान एक युवती घायल हो गई। दोनों पक्ष थाने पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पानी भरने को लेकर दो पक्ष भिड़े , लाठी डंडे चले
Newswrap हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौजThu, 19 Sep 2024 05:58 PM
हमें फॉलो करें

कंपिल । हैंडपम्प पर पानी भरने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। जमकर लाठी डंडे चले। जिसमे एक पक्ष की युवती घायल हो गयी। दोनों पक्षों ने थाने पहुंच तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। क्षेत्र के एक गांव के अशोक के घर के सामने नल लगा है। बुधवार शाम अशोक की पुत्री व उसके सगे भाई राजवीर की पुत्री पानी भर रही थी। किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गयी। दोनों में मारपीट होने लगी। ग्रामीणों ने बीच बचाव कर दिया। कुछ समय बाद दोनो पक्ष आमने सामने हो गए। जमकर लाठी डंडे चले। जिसमे अशोक की पुत्री घायल हो गयी। मौके पर पहुंची 112 ने घायल को सीएचसी कायमगंज भेज दिया। गुरुवार सुबह दोनों पक्षों ने थाने पहुंच तहरीर दी। पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिया। थाना प्रभारी विश्वनाथ आर्या ने बताया तहरीर मिली है। कार्रवाई की जाएगी।

अगला लेखऐप पर पढ़ें