घर में फांसी के फंदे पर लटकी मिली महिला, गई जान
Farrukhabad-kannauj News - अमृतपुर में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी शादी 11 महीने पहले हुई थी। बताया गया है कि पति वैवाहिक कार्यक्रम में गए थे और इसी कारण से महिला ने आत्महत्या की। घटना के बाद परिवार में शोक का...

अमृतपुर, संवाददाता। घर में एक महिला फांसी के फंदे पर झूल गयी जिसे उसकी मौत हो गयी। 11 माह पहले उसकी शादी हुयी थी। पुलिस ने जांच पड़ताल की। वैवाहिक कार्यक्रम में पते के चले जाने से वह गुस्से में थी। घटना को देखते हुये परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। कुड़री सारंगपुर गांव निवासी ग्राम प्रधान अतर सिंह के भतीजे अनमोल की शादी 22 मार्च को राजेपुर थाने के जिठौली गांव निवासी रमेश कश्यप की बेटी विनीता के साथ हुयी थी। रविवार की सुबह 11 बजे थाना पुलिस को सूचना दी गयी कि विनीता ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली है। इस पर थानाध्यक्ष मोनू शाक्य, सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। महिला का शव कमरे में था, अंदर से बंद था। ऐसे में पुलिस दरवाजा तोड़कर घुसी। महिला के शव को फॉरेंसिक टीम की मौजूदगी में फंदे से उतारा गया। घटना की जानकारी पाकर मायके पक्ष से भी लोग आ गये। मृतका के पिता ने बताया कि वह दो दिन पहले गांव में हुये कार्यक्रम में आया था तब कोई भी बात ऐसी नही थी। जाने के बाद सुबह को घटना हो गयी। समझ में नही आ रहा है कि यह सब कैसे हो गया। पुलिस को ससुरालीजनों ने बताया कि पति वैवाहिक कार्यक्रम में चला गया। इससे क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या की है। मृतका की मां रामकली का रो रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने विनीता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला ने अंगौछा बांधकर फांसी लगायी थी जिससे उसकी मौत हुयी है। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर साक्ष्य एकत्र किए हैं। सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय ने बताया कि घटना को लेकर जानकारी की गयी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ग्राम प्रधान ने बताया कि रात में विनीता अपने घर में सोयी हुयी थी।सुबह को जब वह नहीं जागी तो ऐसे में देखा गया तो वह कमरे के अंदर फांसी के फंदे पर लटकी हुयी थी। उन्होंने बताया कि मेरा भतीजा बाहर गया हुआ था। समझ नहीं पा रहे हैं कि घटना क्यों हो गयी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।