Hindi NewsUttar-pradesh NewsFarrukhabad-kannauj NewsTraffic Jam Crisis at Farrukhabad s Faizabad Intersection Due to Bus Parking

सड़क पर बस खड़ी कर भरी जा रही सवारियां

Farrukhabad-kannauj News - फर्रुखाबाद के फैजबाग तिराहे पर बसों के सड़क पर खड़े होने से जाम लग रहा है। रोडवेज के चालक भी इसमें शामिल हैं। इससे सड़क पर जाने वाले लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। पुलिस चौकी के बावजूद वाहन चालक नियमों का...

Newswrap हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौजThu, 27 Feb 2025 09:33 AM
share Share
Follow Us on
सड़क पर बस खड़ी कर भरी जा रही सवारियां

फर्रुखाबाद, संवाददाता। दिल्ली रोड के फैजबाग तिराहे पर बसें सड़क पर खड़ी कर सवारियां भरी जा रही हैं। इसमेें रोडवेज के चालक भी पीछे नही हैं। इसके चलते मुख्य रोडपर हर रोज जाम लग रहा है। जाम मे फंसकर लोग परेशान हो रहे हैं। फैजबाग तिराहे से शमसाबाद के लिए भी रास्ता गया हुआ है। यही से दिल्ली रोड भी है। इससे यह मुख्य मार्ग काफी व्यस्त रहता है। तिराहे पर भीड़ भाड़ भी रहती है।रोडवेज बसों के अलावा प्राइवेट वाहन वाले भी अपने वाहनों को खड़ा कर सड़क से ही सवारियों को उठाते हैं।इसके चलते जाम लग रहा है। पुलिस चौकी भी है लेकिन वाहन वाले मान नही रहे हैं। ऐसे में दूर दराज से इधर से निकलने वाले लोग परेशान हो रहे हैं।उन्हें निकलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आस पास के दुकानदार भी जाम लगने के चलते परेशान हो रहे हैं। पुलिस इस ओर सख्ती नहीं कर रही है। इस कारण जाम से िनजात नहीं िमल पा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें