Hindi NewsUttar-pradesh NewsFarrukhabad-kannauj NewsThieves Break into House in Razlamaai Village Steal Jewelry Worth Two Lakhs

छत पर सो रहे थे परिजन, घर खंगाल ले गए चोर

Farrukhabad-kannauj News - किसान प्रदीप गंगवार के घर में रात के समय चोर दीवार के सहारे घर के अंदर घुस गये। जीने के रास्ते कमरे में पहुंचे। अलमारी में रखे दो सोने की अंगूठी, पाय

Newswrap हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौजMon, 28 April 2025 02:01 AM
share Share
Follow Us on
छत पर सो रहे थे परिजन, घर खंगाल ले गए चोर

शमसाबाद, संवाददाता। चोर पुलिस पर पूरी तरह से भारी पड़ रहे हैं। आए दिन कहीं न कहीं वारदात कर चुनौती दे रहे हैं। रजलामई गांव में शनिवार की रात चोरों ने एक घर में घुसकर अलमारी तोड़ दी। चोर सोने चांदी के जेवरात निकाल ले गए। घटना को लेकर पुलिस को जानकारी दी गई। करीब दो लाख रुपये की चोरी हुई है। रजलामई गांव निवासी किसान प्रदीप गंगवार के घर में रात के समय चोर दीवार के सहारे घर के अंदर घुस गए। जीने के रास्ते कमरे में पहुंचे और अलमारी में रखे दो सोने की अंगूठी, पायल, झुमकी, बिछिया के अलावा अन्य सामान पार कर लिया। रविवार की सुबह जब परिवार के लोग जागे तो कमरे में सामान फैला देख दंग रह गए। घटना की सूचना पाकर आस-पास के लोग भी आ गए। जानकारी थाना पुलिस को दी गई। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। परिजनों ने बताया कि रात में वह छत पर सोये हुए थे। सुबह जब जागे तो घटना की जानकारी हुई। दो लाख से अधिक का नुकसान हो गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें