Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़फर्रुखाबादOnline Birth and Death Certificates Portal Causes Issues in Farrukhabad Municipality

आफलाइन जन्म मृत्यु प्रमाण पत्रों को आनलाइन कराने में फंसा पोर्टल का पेंच

इन कराने में फंसा पोर्टल का पेंच छात्र छात्राओं के स्कूलों में एडमिशन में आ रही दिक्कत, पालिका ने खड़े किए हाथ फर्रुखाबाद, संवाददाता। जन्म और मृत्यु प

Newswrap हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौजWed, 21 Aug 2024 05:55 PM
share Share

फर्रुखाबाद, संवाददाता। जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र 2016 से पहले ऑफलाइन बनते थे। पालिका में आवेदन के बाद हाथ से ही जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र जारी हो जाते थे लेकिन 2015 के बाद से जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र की प्रक्रिया को आनलाइन कर दिया गया। अब लोग आफलाइन जारी प्रमाण पत्रों को लोग ऑनलाइन कराने को पालिका पहुंच रहे है लेकिन इसमें पोर्टल का पेंच फंस रहा है इससे लोग परेशान है। सदर नगर पालिका में हर रोज आधा सैकड़ा से अधिक जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने को आवेदन होते है। हाल ही में शासन ने जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने की साइड को अपडेट किया गया था। साइड अपडेट होने के बाद जब साइड दोबारा शुरू हुई तो मुश्किलें शुरू हो गई। पहले तो जन्म और मृत्यु के 30 दिन के बाद के आवेदन पोर्टल पर अपलोड नहीं हुए इससे पालिका में जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र के आवेदन की पेंडेंसी बढ़ गई। लेकिन अब यह अपडेट होने लगे है लेकिन अभी भी जिस तरह से साइड काम कर रही है उससे जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने में अधिक समय लग रहा है। लेकिन अभी भी एक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। 2016 से पहले पालिका में जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र आफलाइन जारी होते थे लेकिन 2015 के बाद जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र आनलाइन जारी होने लगे। अब स्कूल कालेज से लेकर सरकारी कार्यालयों में ऑनलाइन जारी जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र ही मान्य है ऐसे में जिन लोगों के आफलाइन जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र जारी थे वह ऑनलाइन कराने को पालिका पहुंच रहे है। लेकिन पालिका की अपडेट हुई साइड इस प्रकार के आवेदन को अपलोड नहीं कर रहा है ऐसे में लोग पालिका के चक्कर काट रहे है। लोगों का कहना है आनलाइन प्रमाण पत्र नहीं होने से स्कूल कालेज में एडमिशन नहीं हो पा रहे है। जन्म मृत्यु पंजीयन कार्यालय प्रभारी हितेंद्र शाक्य ने बताया कि इस समस्या को लेकर अधिकारियों को अवगत कराया गया है अन्य लोगों से भी सलाह ली जा रही है उम्मीद है जल्द ही इस समस्या का समाधान निकाल लिया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें