आज निकलेगी भारत शौर्य तिरंगा यात्रा
Farrukhabad-kannauj News - फर्रुखाबाद। भारत शौर्य तिरंगा यात्रा 11 मई को निकाली जाएगी। यात्रा की तैयारियों

फर्रुखाबाद। भारत शौर्य तिरंगा यात्रा 11 मई को निकाली जाएगी। यात्रा की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की उपस्थिति में बैठक की गयी। यात्रा को भव्य रूप देने के निर्देश दिये गये। यात्रा के लिए सुबह आठ बजे स्टेडियम में पहुंचने का आग्रह किया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि इस यात्रा में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, सेना, अर्धसैनिक बल, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट और छात्र छात्रायें तिरंगा और देशभक्ति के नारेां के साथ सम्मिलित होंगे। यात्रा फतेहगढ़ स्टैडियम से शुरू होकर छोटी जेल चौराहा, पुलिस लाइन होती हुयी स्टेडियम में समाप्त होगी। इस यात्रा में भारतीय सेनाओं का मान लोग बढ़ायेंगे।
उन्होंने बताया कि लखनऊ में इसका शुभारंभ सुबह 8:30 बजे मुख्यमंत्री की ओर से किया जायेगा। इस बीच टाउनहाल से भी शाम 4 बजे तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इसमें समाज के विभिन्न वर्गो के लोग शामिल रहेंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।