Hindi NewsUttar-pradesh NewsFarrukhabad-kannauj NewsCollective Marriage Scheme Faces Challenges in Farrukhabad Low Registration Rates

खोजे नहीं मिले जोड़े तो बढ़ायी गयी तारीख

Farrukhabad-kannauj News - फर्रुखाबाद में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का लक्ष्य पूरा नहीं हो रहा है। पात्र जोड़ों की कमी के कारण विवाह की तारीख बढ़ाई गई है। इस वित्तीय वर्ष में 879 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराने का लक्ष्य...

Newswrap हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौजSat, 1 March 2025 08:13 AM
share Share
Follow Us on
खोजे नहीं मिले जोड़े तो बढ़ायी गयी तारीख

फर्रुखाबाद, संवाददाता। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का जनपद में दिया गया लक्ष्य पूरा होते नहीं दिख रहा है। विवाह के लिए पात्र जोड़े खोजे नही मिल रहे हैं। यही वजह रही कि समाज कल्याण विभाग को विवाह की तारीख बढ़ानी पड़ी। इस अवधि में पंजीकरण पर जोर लगाया जायेगा जिससे कि 12 मार्च को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह आयोजन सुनिश्चित हो सके। जनपद में 879 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराये जाने का लक्ष्य इस वित्तीय वर्ष मेंं रखा गया है। अभी तक 50 फीसदी लक्ष्य बमुश्किल ही हासिल नही हो सका है। इसके चलते विभागीय कर्मियों की भी टेंशन बढ़ गयी है। सबसे अधिक लापरवाही ब्लाक क्षेत्र में हो रही है। यहां पर ब्लाक स्तरीय अधिकारियों की ओर से विवाह योजना में पात्र जोड़ों के पंजीकरण में रुचि नहीं ली जा रही है। यही स्थिति निकाय क्षेत्रों में है। अब फिर से समाज कल्याण विभाग की ओर से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना पर जोर लगाया गया है जिससे कि लक्ष्य के करीब शादियों का आंकड़ा पहुंच सके। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि जनपद में इस वित्तीय वर्ष में 879 जोड़ों के सामूहिक विवाह का लक्ष्य रखा गया है। जनपद में अब 12 मार्च को क्रिश्चियन इंटर कालेज मैदान में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह आयोजन सुनिश्चित कराया गया है। योजना के क्रियान्वयन के लिए ग्रामीण क्षेत्र में खंड विकास अधिकारी और शहरी क्षेत्र में निकायों के अधिशासी अधिकारी को जिम्मेदारी दी गयी है। इस योजना में आनलाइन पंजीकरण कराये जा रहे हैं। पंजीकरण नगर निकायों और ब्लाक में निशुल्क कराये जाने की व्यवस्था की गयी है। उन्होंने बताया कि इस योजना में गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले आवेदकों के अभिभावकों की वार्षिक आय 2 लाख रुपये से अधिक नही होनी चाहिए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें