Hindi NewsUttar-pradesh NewsFarrukhabad-kannauj NewsBridegroom s Party Returns Without Bride Over Dowry Dispute in Kasganj

दहेज में बुलेट न मिलने पर बिन दुल्हन लौटी बारात

Farrukhabad-kannauj News - सिवारा के एक गांव में बारात की धूमधाम के साथ अगवानी हुई, लेकिन विदाई के समय वर पक्ष ने अतिरिक्त दहेज की मांग की। बुलेट बाइक और सोने की चेन न मिलने पर दूल्हा नाराज हुआ और बारात बिना दुल्हन के लौट गई।...

Newswrap हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौजMon, 21 April 2025 12:26 AM
share Share
Follow Us on
दहेज में बुलेट न मिलने पर बिन दुल्हन लौटी बारात

सिवारा। कस्बा चौकी क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में आई बारात की धूमधाम के साथ अगवानी हुई और भोर के समय भांवरें भी पड़ गई। विदाई की बेला के समय दहेज में बुलेट बाइक व सोने की चेन न मिलने पर वर पक्ष ने नाराजगी जाहिर कर दी और बारात बिन दुल्हन वापस लौट गई। शुक्रवार को जिला कासगंज की कोतवाली पटियाली के एक गांव से बारात आई थी। हिन्दू रीति रिवाज के साथ बारात की अगवानी भी खातिरदारी की गई। रात के समय खूब धूम धड़ाके के साथ बारात चढ़ी और मांगलिक कार्य सम्पन्न हुए। वधू पक्ष से लड़की के पिता ने आरोप लगाया है कि शनिवार की सुबह विदाई के समय दूल्हा व वर पक्ष हंगामा कर अतिरिक्त दहेज के रुप में बुलेट बाइक व सोने की जंजीर की डिमांड कर दी और चेतावनी दी कि मांग पूरी न होने पर दुल्हन ले जाने से साफ इनकार कर दिया। उसके बाद शनिवार मध्यरात रात तक तमाम लोगों के द्वारा पहुंचकर मामला सुलझाने का भरकस प्रयास चलता रहा परन्तु बात नहीं बनी। उसके बाद बिना विदा कराए दूल्हा सहित बारात वापस लौट गई। लड़की पक्ष ने पूरे मामले के संदर्भ में सिवारा पुलिस से शिकायत की है। सिवारा चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार के अनुसार शिकायत मिली है मामले की पड़ताल चल रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें