Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़फर्रुखाबादAnupriya Patel again called caste census necessary targeted Congress and SP know what she said

अनुप्रिया पटेल ने जातिगत जनगणना को फिर बताया जरूरी, कांग्रेस और सपा पर साधा निशाना, जानें क्या कहा

  • फर्रुखाबाद पहुंची केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जब देश में मंडल कमीशन लागू हुआ। उस समय देश के प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने मंडल कमीशन लागू होने का विरोध किया था।

Dinesh Rathour हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद (कायमगंज)Sat, 31 Aug 2024 03:55 PM
share Share

यूपी के फर्रुखाबाद पहुंची जिला कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केन्द्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने कांग्रेस और सपा पर जमकर हमला बोला। शहर के एक गेस्ट हाउस में उन्होंने कहा कि सत्ता में रहते हुए कांग्रेस और सपा को जातिगत जनगणना की याद क्यों नहीं आई। सम्मेलन के दौरान केन्द्रीय राज्यमंत्री ने भी जातिगत जनगणना को जरूरी बताया।

केन्द्रीय मंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जब देश में मंडल कमीशन लागू हुआ। उस समय देश के प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने मंडल कमीशन लागू होने का विरोध किया था। आज कांग्रेस को पूर्व में की गई गलतियों का अहसास हो चुका है। इसीलिए कांग्रेस आज देश में जातिगत जनगणना की बात कर रही है। उन्होंने सपा को भी आड़े हाथ लिया, कहा सपा पीडीए की बात करती है। आज जातीय जनगणना का राग अलाप रही है। वह बताएं कि उनकी सरकार यूपी में चार-चार बार रही। उस वक्त जातिगत जनगणना की याद क्यों नहीं आई। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि हमारी पार्टी हमेशा पिछड़े और वंचित वर्ग के हक की बात करती है। 

हम लगातार सरकार से पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्रालय गठन के लिए मांग कर रहे हैं। आज हम जिस सरकार के अंग हैं उसमे पिछड़ों के हक के लिए महत्वपूर्ण फैसले लिए जा रहे हैं। मोदी सरकार ने नीट की परीक्षा में ओबीसी आरक्षण लागू किया। उन्होंने कहा कि जिस तेजी से देश की आबादी बढ़ रही है। स्वाभाविक है कि पिछड़ा वर्ग की आबादी भी बढ़ी होगी। क्या हमें पिछड़ा वर्ग की संख्या के बारे में पता नही लगाना चाहिए। इसके प्रमाणिक आकंड़े होने चाहिए। इसलिए देश के अन्दर जातिगत जनगणना होनी जरूरी है। इससे पहले कार्यक्रम का शुभांरभ केन्द्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने सरदार बल्लभ भाई पटेल, डॉ. भीमराव आंबेडकर व डॉ. सोनेलाल पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के साथ ही दीपप्रज्ज्वलित कर किया।

जब रिवाल्वर लगा कर पहुंचा युवक

कायमगंज। केन्द्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल जब मंच पर संबोधन दे रही थी। तभी एक युवक मंच के पास रिवाल्वर लगाकर आ गया। केन्द्रीय राज्यमंत्री के सुरक्षाकर्मियों की नजर जब उस युवक पर पड़ी तो तत्काल उसे पकड़कर स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। इसी बीच कार्यकर्ताओं की भीड़ लग गई। पुलिस ने उसे हिदायत देकर छोड़ दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें