Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtawah-auraiya NewsTragic Suicide Woman Hangs Herself After Six Years of Infertility in Etawah

मां नहीं बन सकी तो महिला ने फांसी लगाकर दे दी जान

Etawah-auraiya News - इटावा में एक विवाहिता ने शादी के छह साल बाद मां नहीं बन पाने के कारण फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 26 वर्षीय काजल का शव उसके कमरे में लटका मिला। उसके परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच कर...

Newswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैयाWed, 19 Feb 2025 09:42 AM
share Share
Follow Us on
मां नहीं बन सकी तो महिला ने फांसी लगाकर दे दी जान

इटावा। संवाददाता शहर में एक विवाहिता शादी के छह साल बाद बी मां नहीं बन सकी, तो उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। महिला का शव उसके कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र में श्री धाम कॉलोनी में रहने वाली 26 वर्षीय काजल पत्नी सोमवीर मंगलवार शाम साढ़े सात बजे घर के कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी मिली। सास राजवती पत्नी श्रीकृष्ण का कहना है कि कमरे में जाकर देखा तो उसका गेट बंद था। बेटे ने आकर दरवाजा तोड़ा तो बहू फांसी के फंदे पर लटकी थी। इससे परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर सीओ सिटी और थाना प्रभारी फोर्स व फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। छानबीन करके शव को पोस्टमार्टम को भिजवाया। मृतका के पति ने बताया कि छह साल साल पहले थाना बढ़पुरा क्षेत्र में गांव धमना की मड़ैया से शादी हुई थी। पत्नी के बच्चा नहीं हुआ था। जिसका इलाज चल रहा था। इसी बात को लेकर वह काफी परेशान रहती थी और हमेशा ही बच्चे की बात किया करती थी। वह समझाते थे लेकिन पत्नी ऐसा कदम उठा लेगी इसका जरा भी आभास नहीं था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें