इटावा में आकर्षक झांकियों के साथ शहर में निकली बुद्ध शोभायात्रा
Etawah-auraiya News - बौद्ध धम्म उपासक और उपासिकाओं ने तथागत गौतम बुद्ध की जयंती श्रद्धा भाव से मनाई। इस मौके पर फेन्ड्स कालोनी से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें 84 मीटर लंबा पंचशील ध्वज प्रमुख आकर्षण रहा। यात्रा में कई...

विश्व को शांति का संदेश देने वाले तथागत गौतम बुद्ध की जयंती श्रद्धा भाव के साथ धूमधाम से बौद्ध धम्म उपासक व उपासिकाओं ने मनायी।इस अवसर पर बौद्ध विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज फेन्ड्स कालोनी से भव्य शोभायात्रा निकाली गई जो शहर के प्रमुख मार्गों के भ्रमण के बाद नुमाइश पंडाल के निकट बुद्ध पार्क पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में आकर्षक झांकियां शामिल थी इस बार यात्रा का आकर्षण 84 मीटर लंबा पंचशील ध्वज था।शहर में जगह-जगह पुष्प बरसा कर शोभा यात्रा का स्वागत भी किया गया। फ्रेंड्स कॉलोनी से शुरू हुई शोभा यात्रा का शुभारंभ भन्ते उपनद नन्द ने हरी झंडी दिखाकर किया।
इस मौके पर पूर्व सांसद राम सिंह शाक्य, पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य,सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू, सर्वेश शाक्य,संजीव कुमार सैनी अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी,विक्रम बौद्ध मौजूद रहे। शोभायात्रा में तथागत गौतम बुद्ध, सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य, चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान, हंस पर दया, बाबा साहव भीमराव अम्बेडकर, अंगुलिमाल का हृदय परिवर्तन , ज्योतिवाराव फुले, सावित्री बाई फुले, पंचभद्रीय ब्राह्मण, आपरेशन सिंदूर आदि झाँकियो को शामिल किया गया। 84 मीटर का पंचशील ध्वज इस बार विशेष आकर्षण का केन्द्र रहा। ध्वज को सैकड़ो लोग हाथ से पकड़कर रास्ते भर चलते रहें। यात्रा में बुद्धम शरणम गच्छामि की गूंज रही। शहर में यात्रा का स्वागत सुशांत वर्मा, दिलीप यादव,रवि यादव,गंगाराम कुशवाहा, आंनद, राजेश मिश्रा, राज शाक्य, रिजवान अहमद, लल्लू गुप्ता, रामनरेश आचार्य नशा निवारण केन्द्र, मुकेश शाक्य की टीम ने किया। बुद्ध पूर्णिमा पर निकाली शोभायात्रा में पूर्व सांसद रामसिंह शाक्य, पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य, सर्वेश शाक्य , राधेश्याम शाक्य,प्रदीय शाक्य,केपीशाक्य, विक्रम बौद्ध , बदन सिंह बौद्ध, भारत सिंह शाक्य,रामकरन शाक्य,अभिलाख सिंह शाक्य, एडवोकेट अजय शाक्य , जितेन्द्र शाक्य, अरविन्द शाक्य, महिपाल शाक्य, सुभाष शाक्य,ओविंद शाक्य, प्रशान्त बौद्ध, अविनाश कुशवाह शामिल रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।