Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtawah-auraiya NewsAnnual Sports Day Celebrated at Women s PG College with Various Events

इटावा की काजल को मिला ओवरआल चैम्पियन का खिताब

Etawah-auraiya News - पंचायत राज राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वार्षिक कीड़ा समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न खेल प्रतियोगिताएँ हुईं। काजल ने 50 मीटर दौड़ में पहला स्थान प्राप्त किया। नेहा राजपूत ने गोला...

Newswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैयाSat, 22 March 2025 10:31 PM
share Share
Follow Us on
इटावा की काजल को मिला ओवरआल चैम्पियन का खिताब

पंचायत राज राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वार्षिक कीड़ा समारोह का आयोजन किया गया। इसका शुभारम्भ उच्च शिक्षा अधिकारी कानपुर मंडल प्रो मुरलीधर राम ने किया और अध्यक्षता पूर्व उच्च शिक्षा अधिकारी डा रिपुदमन सिंह ने की। महाविद्यालय में क्रीडा प्रभारी डा अजय दुबे के निर्देशन में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में 50 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान काजल को द्वितीय स्थान शिखा त्रिपाठी और तृतीय स्थान प्रिया को मिला। 100 मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान शिखा त्रिपाठी द्वितीय स्थान काजल और तृतीय स्थान शांति राठौर को मिला। 200 मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान काजल द्वितीय स्थान शांति राठौर और तृतीय स्थान शिखा त्रिपाठी को मिला ।गोला फेक में नेहा राजपूत को प्रथम काजल को द्वितीय और तृतीय स्थान उज़ैन को मिला। डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में प्रथम नेहा राजपूत द्वितीय संजनी और तृतीय स्थान शिखर त्रिपाठी को मिला। लंबी कूद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शांति राठौर द्वितीय स्थान नेहा राजपूत और तृतीय स्थान संजनी को मिला ,एवं रस्सा कशी में शांति राठौर की टीम विजई रही। म्यूजिकल चेयर में दामिनी विजेता रही। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर ओवरऑल चैंपियन का खिताब इस वर्ष काजल को दिया गया।

मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी मुरलीधर राम ने कहा कि खेल हमारे जीवन को पूरी तरह बदल डालने में सक्षम है, उन्होंने यह भी कहा कि हम सब लोगों को अपने जीवन में किसी न किसी खेल को अवश्य ही शामिल करना चाहिए। डा रिपुदमन सिंह ने कहा कि यह मौसम खेल के अनुकूल नहीं है, यद्यपि खेलकूद की परंपरा बनी रहनी चाहिए। केके डिग्री कालेज के प्राचार्य प्रोफेसर महेंद्र सिंह ने अपने विचार रखे। महाविद्यद्वालय के प्राचार्य डा श्याम पाल सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें