Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtawah-auraiya NewsAgra Business Community Demands Gun Licenses After Jewelry Merchant Murder

इटावा में व्यापारियों को शस्त्र लाइसेंस दे सरकार

Etawah-auraiya News - आगरा में सर्राफा व्यवसाई योगेन्द्र सिंह की दिनदहाड़े हत्या के बाद व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने रोष प्रकट किया है। उन्होंने सरकार से व्यापारियों को प्राथमिकता पर शस्त्र लाइसेंस देने की मांग की है, ताकि...

Newswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैयाTue, 6 May 2025 02:12 AM
share Share
Follow Us on
इटावा में व्यापारियों को शस्त्र लाइसेंस दे सरकार

आगरा में दिनदहाड़े सर्राफा व्यवसाई योगेन्द्र सिंह की हत्या एवं दुकान में हुई लूट पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल में रोष व्यक्त किया है। व्यापार मंडल ने सरकार से व्यापारियों को प्राथमिकता के आधार पर शस्त्र लाइसेंस देने की मांग की है। व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष सर्वेश सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित, महामंत्री रिषी पोरवाल, कोषाध्यक्ष कामिल कुरैशी, शहर अध्यक्ष संजय कुमार वर्मा, जिला उपाध्यक्ष अभय टंडन ने कहा कि व्यापारी वर्ग अपराधियों के लिए नर्म चारा होता है,वह अपनी जीवन की पूरी जमा पूंजी लगाकर व्यापार करता है और सरकार के लिए टैक्स कलैक्ट करता है, इसलिए बजारों की सुरक्षा के साथ साथ व्यापारियों को शस्त्र लाइसेंस दिया जाना अति आवश्यक है।

अगर व्यापारियों के पास शस्त्र लाइसेंस होंगे तो अपराधी इस तरह से दिनदहाड़े अपराध करने से पहले सौ बार सोचेंगे। किसी घटना के बाद वर्क आउट करनें से ज्यादा जरूरी है ऐसी दुर्भाग्य पूर्ण घटनाएं न हों।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें