Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtah NewsYouth Shot While Bathing at Handpump in Nagla Jhammann Village

नहाने जा रहे युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में किया रेफर

Etah News - गांव नगला झम्मन में एक युवक को नल पर नहाते समय दो लोगों ने गोली मार दी। घायल युवक को स्वास्थ्य केन्द्र से गंभीर हालत में रेफर किया गया है। आरोपी गांव के ही हैं और पहले भी विवाद कर चुके हैं। पुलिस घटना...

Newswrap हिन्दुस्तान, एटाSat, 22 Feb 2025 09:56 PM
share Share
Follow Us on
नहाने जा रहे युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में किया रेफर

गांव नगला झम्मन में घर के बाहर हैंडपंप पर नहाने जा रहे युवक को गांव के ही दो लोगों ने गोली मार दी। गोली लगन से युवक घायल हो गया। घायल को स्वास्थ्य केन्द्र से रेफर कर दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी ली है। थाना नयागांव के गांव नगला झम्मन निवासी नरेंद्र शनिवार को घर के बाहर लगे नल पर नहाने जा रहे थे। आरोप है कि गांव के ही क्षत्रपाल, नेत्रपाल आए और गाली-गलौज करते हुए फायर कर दिया। गोली युवक के हाथ में जा लगी। इससे वह घायल हो गए। फायर की आवाज सुनकर घरवालें पहुंचे। आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। परिजन घायल को अलीगंज स्थित अस्पताल लेकर पहुंचे।

हालात गम्भीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घरवालों की माने तो आरोपियों से कुछ विवाद हुआ था। विवाद भी इतना बड़ा नहीं था। इसे लेकर गोली मार दे। बताया कि आरोपियों ने पूर्व में छोटे भाई की बाइक छींन ली थी। सूचना मिलते ही थाना नयागांव मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए घरवालों से जानकारी ली। थानाध्यक्ष रीतेश ठाकुर ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी और मामले की जानकारी ली है। मामले की जांच की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें