शादी का झांसा देकर महिला को बुलाया, दुष्कर्म करने के बाद किया इंकार
Etah News - शादी का झांसा देकर एक महिला के साथ दुष्कर्म किया गया और बाद में आरोपी ने शादी करने से इंकार कर दिया। पीड़िता ने दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामला फर्रूखाबाद के जैथरा थाने का है, जहां...

शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म किया और बाद में शादी करने से इंकार कर दिया। पति को छोड़कर महिला आरोपी के पास गई थी। आरोपी ने जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया। पीड़िता ने दो आरोपियों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। फर्रूखाबाद थाना मेरापुर के एक गांव निवासी पीडिता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि शादी थाना जैथरा के एक गांव में हुई थी। पति के साथ काम करने के लिए गौतमबुद्धनगर गई थी। वहां पर एक घर में रूकी थी। आरोप है कि कुछ माह रूकने के बाद पीड़िता पति के साथ घर लौट आई थी। आरोप है कि दिसंबर में आरोपी कपिल निवासी डेरीन थाना ईकोटेक गौतमबुद्धनगर ने शादी का झांसा दिया। पीडिता के साथ दुष्कर्म किया। पीडिता ने शादी की बात कहीं थी। आरोप है कि आरोपी ने अपने साथी मुनीष के साथ मिलकर पिटाई की। शादी करने से इंकार कर दिया। पुलिस कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश से पीड़िता ने दो आरोपियों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। जैथरा पुलिस का कहना है कि कोर्ट के आदेश से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मामले की जांच की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।