चार दिन पहले ससुराल आई महिला की मौत, हत्या का आरोप
Etah News - चार दिन पहले ससुराल आई महिला कुसुम (40) की मौत हो गई। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। प्रारंभिक जांच में उसकी मौत बीमारी से होना बताया गया है, जबकि भाई ने बहनोई पर पिटाई का आरोप लगाया।...

चार दिन पहले ससुराल आई महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद पहुंचे मायकेवालों ने हत्या कर आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम गृह भेजा है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। शुरूआती जांच में महिला की मौत बीमारी से होना बताया जा रहा है। पोस्टमार्टम गृह पहुंचे भाई संजय कुमार निवासी गांव सियोन थाना भोगांव जिला मैनपुरी ने बताया कि बहन कुसुम (40) की शादी गांव फफोतू निवासी अतर सिंह के साथ की थी। आरोप है कि बहनोई आए दिन बहन की पिटाई करते थे। 20 मई को भाई की शादी में शामिल होने के लिए बहन कुसुम मायके आई हुई थी।
बहनोई ने रुकने नहीं दिया और खुद मरने की धमकी देने लगे। डर की वजह से चार दिन पहले ही कुसुम मायके से वापस ससुराल आ गई थी। आरोप है कि उसके बाद भी बहनोई ने बहन की बुरी तरह से पिटाई की जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आगरा में महिला का उपचार चल रहा था। मंगलवार को महिला की मौत हो गई। सीओ सकीट कृतिका सिंह ने बताया कि शुरूआती जांच में सामने आया है कि महिला बीमार थी, उनका आगरा में उपचार चल रहा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्थिति और साफ हो जाएगी। मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।