वाहन की टक्कर से जीजा की मौत, साला हुआ घायल
Etah News - एटा में एक वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार जीजा की मौत हो गई, जबकि साला घायल हो गया। दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। दूसरी घटना में, हाइवे पर एक ऑटो पलट गया, जिससे छह लोग घायल हुए। एक की हालत...

एटा। वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार जीजा की मौत हो गई। साला घायल हो गया। घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। दूसरी तरफ हाइवे पर ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। ऑटो में सवार छह लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घायलों में से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। कोतवाली नगर के निधौली रोड स्थित श्रृंगारनगर निवासी ज्ञान सिंह (42) पुत्र घंटाघर पर चारपाई बेचने का काम करते थे। शनिवार रात को दुकान बंद करने के बाद साला सुमित कुमार पुत्र अवधेश निवासी राजपुरा जिला मैनपुरी को स्कूटी पर पीछे बैठाकर घर जा रहे थे। निधौली रोड पर पहुंचे। वहीं पर वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज लाया गया। चिकित्सक ने ज्ञान सिंह को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। दूसरी तरफ रविवार दोपहर को थाना पिलुआ के गांव सुन्ना स्थित नहर के पास हाइवे पर ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। सवारियों में चीख-पुकार मच गई। एकत्रित लोगों ने एम्बूलेंस की मदद से घायलों को मेडिकल कॉलेज में भेजा। घायलों ने अपने नाम कुसुमा पत्नी विजय, बेटी नीतू, नातिन परी पुत्री अशोक निवासी पुरदिलनगर, शारदा देवी पत्नी रामखिलाड़ी निवासी अजगरा, मनोज निवासी सिकंद्राराऊ, टिंकू निवासी थाना गढ़ी थाना सिकंद्राराऊ हाथरस बताया। परी की हालत गंभीर बताई जा रही है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई और घटना की जानकारी ली है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।