Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtah NewsTeenager Assaulted While Picking Ber Fruits Two Arrested One Still at Large

बेर तोड़ने गई किशोरी को दो दोस्तों ने बनाया हवस का शिकार

Etah News - एक किशोरी बेर तोड़ने गई थी, तभी दो अधेड़ उम्र के लोगों ने उसे अकेला पाकर दुष्कर्म का शिकार बना डाला। घटना के बाद किशोरी ने अपने परिवार को बताया, जिन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने एक आरोपी को...

Newswrap हिन्दुस्तान, एटाSat, 22 Feb 2025 12:33 AM
share Share
Follow Us on
बेर तोड़ने गई किशोरी को दो दोस्तों ने बनाया हवस का शिकार

बेर तोड़ने गई किशोरी को दो अधेड़ उम्र के लोगों ने मिलकर हवस का शिकार बना डाला। पीड़िता के परिजनों को जब घटना के बारे में जानकारी हुई तो वह दंग रह गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरे की पुलिस तलाश कर रही है। दो

थाना क्षेत्र क्षेत्र की निवासी किशोरी के घर के पास एक बेर का पेड़ खड़ा हुआ है। दोपहर के समय में वह बेर तोड़ने के लिए चली गई। पेड़ के पास किशोरी को अकेला देख सर्वेश कुमार पुत्र राजाराम निवासी टिकाथर तथा उसका साथी मुरारीलाल निवासी कसेला पहुंच गए। किशोरी को खंडहर में खींच ले गए। आरोप है कि दोनों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म कर दिया। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। आरोपियों के चंगुल से छूटकर किशोरी घर पहुंची तो उसने घटना के बारे में जानकारी परिवार के लोगों को दी। पीड़िता की ओर से बताई गई आपबीता घटना सुन परिवार के लोग दंग रह गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया। किशोरी का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। इसमें पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है।

जैथरा क्षेत्र में किशोरी के साथ हुई दुष्कर्म के आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरे की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही दूसरे को गिरफ्तार किया जाएगा।

श्याम नारायण सिंह, एसएसपी एटा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें