फेल हो चुकी है डबल इंजन की सरकार-देवेश शाक्य
Etah News - सपा जिलाध्यक्ष परवेज जुबैरी ने भाजपा सरकार पर नफरत की राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पिछड़ों और दलितों को उनके हक से वंचित रखा जा रहा है। सांसद देवेश शाक्य ने लोकसभा में क्षेत्र की...

सपा जिलाध्यक्ष परवेज जुबैरी ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार देश व प्रदेश में नफरत की सियासत कर रही है। पिछड़ों और दलितों को उनके हक से महरूम रखा जा रहा है। हिंदू-मुस्लिम की राजनीति कर जनता का ध्यान उसके असली मुद्दों से हटाना चाहती है। शनिवार को मारहरा विधान सभा क्षेत्र के गांव गहेतू में बोलते हुए सांसद देवेश शाक्य ने कहा कि लोकसभा में क्षेत्र की समस्याओं की आवाज बुलंद करते रहे हैं। प्राइवेट सेक्टर में भी दलित पिछड़ों का आरक्षण होना चाहिए। पूर्व विधायक अमित गौरव यादव ने कहा कि आगामी 2027 के चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। पीडीए पंचायत को विनोद यादव, शराफ़त हुसैन काले, अशरफ हुसैन, जहीर अहमद, धीरेन्द्र सिंह जाटव, भूपेंद्र प्रजापति, गिरीश यादव, जसवीर सिंह, जमशेद आलम आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर सुखविंद्र सिंह, बृजेश यादव, सामीउल्लाह, वीरपाल लोधी, नेम सिंह लोधी, अनिल यादव, सत्यवीर सिंह दिवाकर आदि बड़ी तादाद में सपाई मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।