Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtah NewsRTO Conducts Checking Campaign in Aliganj Over 1 Lakh Fine Imposed

अलीगंज में चला अभियान, एक लाख से अधिक का जुर्माना

Etah News - बुधवार को अलीगंज क्षेत्र में आरटीओ ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक वाहन को सीज किया गया और 1.80 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। बिना कागजात के वाहन पर भी कार्रवाई हुई। आरटीओ ने वाहन चालकों को...

Newswrap हिन्दुस्तान, एटाWed, 5 Feb 2025 05:19 PM
share Share
Follow Us on
अलीगंज में चला अभियान, एक लाख से अधिक का जुर्माना

बुधवार को अलीगंज क्षेत्र आरटीओ ने चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग अभियान के दौरान एक वाहन को सीज किया गया। साथ ही एक लाख से अधिक का जुर्माना लगाया गया। चेकिंग अभियान को देखकर वाहन चालकों में हड़पकंप मच गया। एआरटीओ प्रशासन सतेन्द्र सिंह, उनकी टीम ने बुधवार को अलीगंज में पहुंची। इसमें एक ओवर लोड वाहन को सीज किया। एक वाहन पर एक लाख अस्सी हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। अन्य वाहनों को भी चेक किया गया। एक बिना कागजात के वाहन मिला उस पर कार्रवाई हुई। चेकिंग अभियान चलने से हड़कंप मच गया। आरटीओ ने बताया कि वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। विशेष रूप से ठंड के मौसम में सावधानी बरतने की सलाह दी। दोपहिया वाहन चालकों को तीन सवारी न बैठाने और हेलमेट पहनकर बाइक चलाने के निर्देश दिए है। चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट का उपयोग करने और वाहन को नियंत्रित गति में चलाने की सलाह दी गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें