Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtah NewsRecord Reduction of Weapon Licenses in District Under DM Prem Ranjan Singh

डीएम ने 111 शस्त्र लाइसेंस कराए सरेंडर, नए आवेदनों में आई कमी

Etah News - एटा जिले में शस्त्र लाइसेंस के लिए लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। डीएम प्रेम रंजन सिंह ने अपने कार्यकाल में 111 लाइसेंस निरस्त किए हैं और किसी नए लाइसेंस को जारी नहीं किया है। जिले में शस्त्र...

Newswrap हिन्दुस्तान, एटाMon, 7 April 2025 11:19 PM
share Share
Follow Us on
डीएम ने 111 शस्त्र लाइसेंस कराए सरेंडर, नए आवेदनों में आई कमी

शस्त्र लाइसेंस के लिए हर समय लंबी कतार वाले जिले में नए रिकार्ड दर्ज किया गया है। जिले में 111वें डीएम के रूप में तैनात प्रेम रंजन सिंह ने अपने कार्यकाल में 111 शस्त्र लाइसेंसों को निरस्त किए है। शस्त्र लाइसेंस की संख्या में कमी आ रही है। अपने डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में एक भी शस्त्र लाइसेंस जारी नहीं किया है। चार सितंबर 2023 को डीएम प्रेम रंजन सिंह जिलाधिकारी के रुप में पदभार ग्रहण किया था। जिले की कमान मिलते ही उनके पास सबसे अधिक प्रार्थना पत्र शस्त्र लाइसेंस जारी करने के आ रहे थे। शस्त्र लाइसेंस की कमी करने की योजना बनाई। उन्होंने स्वेच्छा शस्त्र लाइसेंस निरस्त कराना शुरू कर दिया। सात अप्रैल तक डीएम की पहल पर 111 शस्त्र लाइसेंसों का सरेंडर करा दिया। दिवाकर जैन ने अपने शस्त्र लाइसेंस संख्या 8201 को निरस्त कराया है। दिवाकर जैन को कलक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय कक्ष में बुलाकर प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया। शस्त्र लाइसेंस निरस्त कराने में पूर्व सांसद कैलाश यादव का भी नाम शामिल है। डीएम ने कहा कि स्वेच्छा से शस्त्र लाइसेंस निरस्त कराने वाले व्यक्तियों के नाम वर्षो तक जिलाधिकारी कार्यालय में लगे बोर्ड पर देखने को मिलेंगे। डीएम ने अपने कार्यालय कक्ष में बोर्ड लगवाएं हैं। इसमें स्वेच्छा से अपने शस्त्र लाइसेंस निरस्त कराने वाले लोगों के नाम अंकित कराये गए हैं।

एटा में अभी भी 32 हजार से अधिक शस्त्र लाइसेंस

एटा में शस्त्र लाइसेंस की संख्या 32 हजार से अधिक है। यह संख्या उन जनपदों में शामिल जिनमें अधिक लाइसेंस वाले जिले गिने जाते हैं। डीएम ने अपने कार्यकाल में कोई लाइसेंस जारी नहीं किया। डीएम ने बताया कि शस्त्र लाइसेंस निरस्त होने की कार्रवाई के बाद नए आवेदनों में कमी आई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें